Bigg Boss 18: विवियन डीसेना दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की याद में हुए इमोशनल, बताया क्यों हैं चैनल के 'लाडले'

Bigg Boss 18: बिग बॉस के सीजन 18 को शुरू हुए 40 दिन हो गए हैं। इस दौरान घर से कई कंटेस्टेंट्स बाहर हुए। कई लोगों के बीच बहस हुईं और कुछ के बीच तो धक्का मुक्की भी हुई। इन सबके बीच शो में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री भी हुई। बीते दो हफ्तों से विवयन डीसेना टाइम गॉड बने हुए थे। लेकिन अब नया टाइम गॉड मिल गया है।

इस वीक रजत दलाल टाइम गॉड होंगे। उन्होंने चाहत और शिल्पा को हराया है। इन सबके बीच 40वें एपिसोड में विवयन डीसेना को बिग बॉस 13 के विनर और दिवगंत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला याद आए। विवियन ने एलिस कौशिक के सामने इस बात का इजहार किया। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर उन्हें सब 'लाड़ला-लाड़ला' क्यों कहते हैं।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena emotionally remembers Bigg Boss 13 winner and friend Siddharth Shukla Salman Khan Shehnaz Gill Alice Kaushik

हम दो एक्टर, जो चैनल...
दरअसल, टाइम गॉड टास्क के बाद एलिस विवियन के पास आईं और पूछा कि मैं गेम में कहां पीछे हूं। क्या है ऐसा जिससे में नहीं दिख पाती और अभी तक मैं शो में कैसा कर रही हूं? इसके जवाब में विवियन ने कहा, तुम थोड़ा इमोशनल हो जाती हो। जिस वजह से हल्की पड़ने लगती हो। मैंने अविनाश से सीखा है कि इमोशनल होकर कोई भी डिसीजन नहीं लेने हैं। मैं भी इमोशनल हो जाता था। तुम्हें पता मुझे ये लोग लाड़ला लाड़ला क्यों बोलते हैं। क्योंकि मैं इकलौता ऐसा एक्टर हूं...एक्चुअली दो... एक चला गया (इस बीच विवियन थोड़ा इमोशनल भी हो जाते हैं), हम दो ही ऐसे थे, जो चैनल के सामने बैठ कर सही को सही और गलत को गलत बोलते थे।

सिद्धार्थ जीत चुके हैं बिग बॉस 13
विवियन की इस बात से पता चल रहा है कि वो यहां पर सिद्धार्थ शुक्ला की बात कर रहे हैं। दोनों ही एक्टर्स का टीवी चैनल कलर्स से पुराना और गहरा रिश्ता है। सिद्धार्थ और विवियन ने कई हिट शो इसी चैनल को दिए हैं। वहीं, सिद्धार्थ कलर्स के दो रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 7 और बिग बॉस 13 जीत चुके हैं। हालांकि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें खूब याद करते हैं। ख़ैर, बिग बॉस की ऐसी ही अपडेट्स के लिए आप पढ़ते रहिए oneindia hindi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+