Bigg Boss 18: घर में होगी इस रईस हसीना की एंट्री, शाहरुख खान और गौरी खान के परिवार की हैं करीबी
Bigg Boss 18: टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 18 चर्चा में बना हुआ है। लेकिन टीआरपी बटोरने में अभी भी खूब पीछे है। सलमान खान के फैंस भी इस शो की ऊपर नहीं उठा पा रहे हैं। कुछ समय पहले बिग बॉस के घर पर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट (wild card contestant) की एंट्री हुई थी। अब फिर एक खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस में अब एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है।
बिग बॉस 18 में शालिनी पासी (shalini passi) की एंट्री होने की खबरे हैं। ये वही शालिनी पासी हैं जिन्हें आप फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स में देख चुके हैं। इस सीरीज से इनका डेब्यू भी हुआ था। जबसे वो इस सीरीज में नजर आई हैं, उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है। अब बिग बॉस में जाने की खबरें आने से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

शाहरुख खान फैमिली के करीबी हैं शालिनी
बिग बॉस में सबसे पहले दिग्विजय राठी और कशिश कपूर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। उसके बाद एडिन रोज, अदिति मिस्त्री और यामिनी मल्होत्रा ने घर में एंट्री ली थी। लेकिन अदिति अब घर से बेघर हो गई हैं। खैर बात करें शालिनी पासी की तो अभी तक ये बात नहीं पता चली है कि वो शो का हिस्सा बनेंगी या फिर केवल गेस्ट बनकर शो में एंट्री लेंगी। बता दें, वो शाहरुख खान और गौरी खान के काफी करीब हैं। वो खान परिवार के क्लोज सर्कल में भी आती हैं। दरअसल, शालिनी के पति बिजनेस मैन संजय पासी और शाहरुख खान स्कूल और कॉलेज में साथ पढ़ते हैं। वहीं, उनके बच्चे भी साथ पढ़ाई की है। अब देखना है इस बात में कितनी सच्चाई है।
6 सदस्य हैं नॉमिनेटेड
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 लोगों के नाम करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरडोकर, कशिश कपूर, दिग्विजय राठी, सारा अरफीन खान और चुम दरंग हैं। इनको नॉमिनेट करने में ईशा सिंह का भी हांथ था। ईशा सिंह को बिग बॉस ने ही पावर दी की वह तीन लोगों को इस हफ्ते बचा सकती है। ऐसे में ईशा ने अपनी पावर का पूरा इस्तमाल कर विवियन डिसेना, अविनाश मिश्रा और यामिनी मल्होत्रा को सेफ किया। उन्होंने जब शिल्पा को सेफ नहीं किया तो करण ने सवाल भी उठाया। करण ने शिल्पा से कहा कि तुम्हारी प्रियोरिटी ईशा है लेकिन उसकी तुम नहीं हो। लेकिन यामिनी को ईशा ने क्यों सेफ किया, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए एपिसोड देखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications