Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने लगाई दिग्विजय राठी को लताड़, बोले- 'तुम एक जींस नहीं फाड़'
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का एक और वीकेंड आने वाला है। लेकिन इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी स्पेशल होने वाला है। क्योंकि एक बार फिर सलमान खान शो के इस एपिसोड को होस्ट करने के लिए आ गए हैं। उन्होंने कुछ एपिसोड इसलिए होस्ट नहीं किए, क्योंकि वो अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। अब वो आ गए हैं और इस एपिसोड के प्रोमो भी सामने आ रहे हैं।
हाल ही में मेकर्स की तरफ से शेयर किए गए प्रोमो में सलमान ने दिग्विजय राठी को खूब लताड़ लगाई है। इसमें उन्होंने अविनाश के साथ हुई धक्का मुक्की के बीच कहा-सुनी पर बात की है। सलमान ने दिग्विजय को खूब समझाया भी है। इस लपेटे में अविनाश मिश्रा भी आ गए। सलमान ने उन्हें भी खूब फटकार लगाई है। दरअसल एक टास्क के दौरान दोनों के बीच हुई बहस धक्का-मुक्की और मारपीट में तब्दील हो गई थी।

पैंट नहीं फाड़ पाए
प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान दिग्विजय राठी और अविनाश को एक डेनिम जींस की पैंट देते हैं। इसके बाद दोनों को कहते हैं कि बारी बारी से इसे फाड़ो। जब इसे नहीं फाड़ पाते हैं, तो सलमान इसपर दोनों की बैंड बजाना शुरू करते हैं। वो कहते हैं कि एक जींस की पैंट तुम फाड़ नहीं सकते और कहते हो कि इंसान को बीच से फाड़ दोगे। आप दोनों कैमरे में दिखने के लिए दुश्मनी का रिश्ता बना रहे हो। जो सबको समझ आ रहा है। इसके अलावा इस वीकेंड घर के अंदर सोशल मडिया सेंसेशन डॉली चायवाला भी नजर आएंगे। मेकर्स ने उन्हें भी शो में बुलाया है।
कौन जाएगा बाहर
घर के अंदर उनके और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के बीच चाय बनाने का कॉम्पटीशन भी होता हुआ नजर आएगा। देखना ये है दोनों के बीच जीत किसकी होती है। इस बार घर से बाहर जाने के लिए तेजिंदर, कशिश, करणवीर मेहरा, श्रुतिका और चुम दुरांग का नाम शामिल है। बिग बॉस 18 की अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए oneindia hindi।












Click it and Unblock the Notifications