बिग बॉस 18 के आगाज़ होने में महज एक दिन बाकी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे सलमान खान का यह शो
Bigg Boss 18 Premiere Date: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शुरू होने वाला है। इसकी शुरुआत होने में महज एक दिन बचा है। इस शो को टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो माना जाता है। इस सीजन को भी सलमान खान (Salman Khan) ही होस्ट करेंगे। इस शो में आने वाले कुछ संभावित कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ रही है। हालांकि वो सभी कंफर्म ही हैं। लेकिन अभी तक ऑफिशियल नहीं हुआ इसलिए संभावित लिख रहे हैं।
ख़ैर, बिग बॉस 18 टीवी पर आएगा। इसका प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे शुरू होगा। इसे कलर्स टीवी पर आप देख सकते हैं। ये शो पूरे हफ्ते आएगा। इसकी टाइमिंग रात 9 बजे ही है। लेकिन शनिवार और रविवार वीकेंड का वॉर के नाम से आएगा। इस दिन शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट के हफ्ते भर का जायजा लेंगे और उनकी क्लास भी लगाएंगे।

अनिरुद्धाचार्य महाराज की एंट्री
क्योंकि वीकेंड का वॉर में अक्सर सलमान कंटेस्टेंट को उनके द्वारा किए गए गलत कामों के बारे में बताते हैं। साथ ही वो वॉर्निंग भी देते हैं कि अगली बार ऐसा न हो। इस बार का बिग बॉस के थोड़ा मजेदार होने की उम्मीद है। क्योंकि संभावित लिस्ट में कुछ ऐसे नाम है, जो बाहर काफी चर्चित हैं। इसमें से निया शर्मा, शहजादा धामी और अनिरुद्धाचार्य जैसे लोग शामिल हैं। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट अपनी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी फेमस हैं। जिसका पूरा फायदा शो के मेकर्स उठाना चाहते हैं। ताकि वो टीआरपी बटोर सकें। हालांकि इससे फायदा मेकर्स के साथ कंटेस्टेंट का भी होना है। जो अच्छा गेम खेलेगा और बाहर ज्यादा चाहने वाले होंगे। वो शो में लंबे समय तक टिकेगा।
6 अक्टूबर को होगा शो का आगाज़
इस बार शो में अविनाश मिश्रा, उर्मिला मातोंडकर, एलिस कौशिक, चुम दरांग, हेमा शर्मा, गुरुचरण सिंह, अरफीन खान-सारा अरफीन खान,चाहत पांडे, निया शर्मा और अनिरुद्धाचार्य महाराज दिख सकते हैं। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि निया शर्मा और अनिरुद्धाचार्य महाराज शो में बतौर गेस्ट एंट्री लेंगे। इस पर कुछ ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। हालांकि कुछ और नाम के भी जुड़ने की उम्मीदें हैं। ख़ैर बिग बॉस 18 का आगाज़ 6 अक्टूबर को हो रहा है। ऐसे में शो से जुड़ी हर जानकारी के लिए आप Oneindia Hindi को फॉलो कर सकते हैं। हम आपको शो से जुड़ी बढ़िया और रोचक जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications