Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा की बॉडी देख कशिश कपूर हुईं घायल, बोलीं- 'ये तो स्नैक्स...'
Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 में अब शोर-शराबा और चिल्लम चिल्ली भी शुरू हो गई है। साथ ही कंटेस्टेंट्स अब शो में अमर्यादित भाषा का भी उपयोग करना शुरू कर चुके हैं। पिछले हफ्ते बिग बॉस 18 में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। दिग्विजय राठी और कशिश कपूर। दोनों ही इसके पहले स्प्लिट्सविला में नजर आए थे।
शो के मेकर्स की तरफ से अब एक प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें कशिश कंटेस्टेंट अविनाश की बॉडी देख उनपर फिदा होती नजर आ रही हैं। दरअसल, घर में अविनाश वर्कआउट कर रहे होते है। तभी कशिश कहती हैं कि अविनाश की बॉडी कितनी अच्छी है। उसके शोल्डर कितना चौड़े हैं। इतने में ही शिल्पा कहती हैं कि अविनाश के एब्स भी अच्छे हैं।

घंटो देख सकती हूं
उसे शर्टलेस होकर वर्कआउट करने के लिए कहो। लेकिन कशिश कहती है कि मैं अगर ऐसा कहूंगी तो लोग दूसरा मतलब निकालेंगे। साथ ही कशिश कहती हैं कि मुझे ब्रेकफॉस्ट में अविनाश का वर्कआउट देखना है। इतना ही नहीं वो अविनाश की बॉडी को स्नैक्स भी कहती हैं। इस प्रोमो के आने के बाद से लोगों का मानना है कि कशिश का दिल अविनाश पर आ गया है। हालांकि देखना है कि उन्हें अविनाश कितने दिन तक पसंद आते हैं। क्योंकि दूसरी तरफ ईशा को कशिश का विवियन और अविनाश के करीब पसंद नहीं आ रहा है।
सारा खान हुईं बाहर
बता दें इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए चाहत पांडे, सारा अरफीन खान, अरफीन खान और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घर में तोड़-फोड़ और हाथापाई करने के लिए सारा अरफीन खान को घर से बेघर कर दिया गया है। बिग बॉस 18 की अपडेट्स के लिए oneindia hindi पढ़ते रहिए। हम आपको घर की पल पल की अपडेट देते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications