Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा ने दी रजत दलाल को खुली धमकी, बोले- 'दिल्ली में मेरा परिवार पॉलिटिकली एक्टिव है'
Bigg Boss 18: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 में लगातार कुछ ना कुछ होता जा रहा है। बीते दिनों बिग बॉस में 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई। वहीं, इन दिनों अब घर में कुछ नए रिश्ते बन रहे हैं तो कुछ टूट रहे हैं। क्योंकि वाइल्ड कार्ड सदस्य भी अपने आपको साबित करने के लिए जोर लगा रहे हैं। यामिनी मल्होत्रा, एडीन रोज और अदिति मिस्ट्री बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स आए हैं।
घर में टाइम गॉड रजत दलाल हैं। जब से वो घर में टाइम गॉड की भूमिका में आए हैं, उनका शिल्पा से तू-तू मैं-मैं शुरू हो गया है। वहीं, उनके पक्ष में करणवीर मेहरा भी आ गए हैं। हालांकि करण को जब उनके दोस्त संदीप ने समझाया तभी से वो खुलकर खेलने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि वो अब रजत को धमकी देते हुए दिखाई दिए।

करण ने दी रजत को धमकी
मेकर्स की तरफ से हाल ही में एक प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें करणवीर एकबार फिर रजत से जेल जाने का कारण पूछते हैं। फिर कहते हैं कि लोग जेल जाते हैं सुधरने के लिए। करण आगे कहते हैं कि थोड़ा तू मेरा बैकग्राउंड जान से मेरी जो मां है वो दिल्ली में पॉलिटिकली काफी एक्टिव हैं। वो वहां खूब काम करती हैं। दिल्ली पुलिस को भी देती हैं कि लड़कियों और महिलाओं से कैसे बात की जाए। मैं अपना बैकग्राउंड बता रहा हूं कि कैसा है। इसके बाद रजत अपने दोस्त दिग्विजय के पास जाते हैं और कहते हैं यार कोई मुझे छेड़ेगा तो मैं नहीं बैठूंगा चुप, चाहे फिर दो केस फालतू लग जाएं। इस प्रोमो ने ये बता दिया है कि करणवीर एक बार फिर जाग गए हैं। बिग बॉस में आकर उनके दोस्त संदीप ने जो समझाया तो वो समझ गए हैं। करण के फैंस भी उनके इस रूप को पसंद कर रहे हैं।
फिर छिड़ी टाइम गॉड की जंग
बता दें, अब एक बार फिर घर में टाइम गॉड बनने के लिए जंग छिड़ चुकी है। इसमें अविनाश मिश्र, ईशा सिंह, दिग्विजय राठी, करणवीर मेहरा और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के बीच मुकाबला होगा। इस मुकाबले में फिर विवियन ने करण पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि करण रिश्तों से भाग जाते हैं। इसके बाद करण की बहस शुरू हो जाती है। बिग बॉस की ऐसी ही अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए oneindia hindi।












Click it and Unblock the Notifications