बड़ी खबर! शुरू होने जा रहा है बिग बॉस 18, जानें कौन होस्ट करेगा शो, पढ़ें पूरी डिटेल्स
Bigg Boss 18: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। ये शो पिछले 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे है। अब तो इसका डिजिटल वर्जन भी बिग बॉस ओटीटी के रूप में खूब हिट हो रहा है।
कब शुरू हो रहा है बिग बॉस 18
लोग बिग बॉस 18 को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि ये शो कब से शुरू होने वाला है। बिग बॉस 18 को लेकर फिलहाल चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में खबरी की रिपोर्ट के अनुसार ये शो कलर्स टीवी पर अक्टूबर 2024 की शुरुआत में शुरू हो सकता है।

अक्टूबर 2024 में शुरू हो सकता है बिग बॉस 3
द खबरी ने एक्स हैंडल पर लिखा है- ब्रेकिंग न्यूज बिग बॉस 18 सितंबर के अंत या अक्टूबर से क्लर्स टीवी पर शुरू होगा। कई मशहूर हस्तियों से कॉन्टेक्ट किया गया है। हालांकि इस बारे में अभी तक कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है।
क्या सलमान खान करेंगे शो को होस्ट
वहीं बिग बॉस 18 की प्रीमियर डेट की तो चर्चा हो रही है लेकिन लोग ये भी जानना चाहते हैं कि क्या बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ही बिग बॉस 18 को होस्ट करेंगे या नहीं। आपको बता दें कि सलमान खान फिल्म सिकंदर की शूटिंग की वजह से बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट नहीं कर पाए है। उनकी जगह ये शो अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं।
4 अगस्त को होगा बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले
जानकारी के अनुसार बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर गत 21 जून 2024 को हुआ था। फिलहाल ये शो खूब पॉपुलर हो रहा है। वहीं बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले आगामी 4 अगस्त 2024 को होने वाला है। इस शो से कई कंटेस्टेंट बेघर हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications