Bigg Boss 18: कब होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले? यहां जानें प्राइज मनी से लेकर Finale का टाइम तक

Bigg Boss 18: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 18 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले में अब बस 5 दिन ही बचे हैं। खबर है कि आगामी 19 जनवरी 2025 (रविवार) को बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले होगा।

शो के ग्रैंड फिनाले में होगी विनर के नाम की घोषणा
शो के ग्रैंड फिनाले में ही विनर के नाम की घोषणा की जाएगी। शो में फिलहाल करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, विवियन डिसेना, ईशा सिंह, चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर और रजत दलाल फाइनल कंटेस्टेंट् के रूप में बचे हैं। इसी के साथ शो के मेकर्स ने ट्रॉफी और ग्रैंड फिनाले का टाइम लोगों को बता दिया है।

Bigg Boss 18

बिग बॉस 18 की ट्रॉफी की पहली झलक

-बिग बॉस 18 के मेकर्स ने विनर को दी जाने वाली ट्रॉफी की पहली झलक लोगों को दिखा दी है। ये ट्रॉफी काफी ज्यादा बड़ी और खूबसूरत नजर आ रही है।

-बिग बॉस 18 की ट्रॉफी चमचमाती हुई दिखाई दे रही है जिस पर दो बड़े बी के सिंबल बने हैं और नीचे विनर- बिग बॉस 18 लिखा हुआ है।

-अब देखना ये है कि इस ट्रॉफी का हकदार कौन बनता है। विनर के नाम की घोषणा शो के ग्रैंड फिनाले में की जाएगी। फिलहाल लोग बिग बॉस 18 के विनर के नाम को लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

कब होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले?

-बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी कर शो के ग्रैंड फिनाले की तारीख और टाइम रिवील कर दिया है।

-प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आगामी 19 जनवरी 2025 को रात 9.30 बजे टेलीकास्ट होगा।

विनर को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?

-आपको बता दें कि बिग बॉस 18 के विनर को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये बतौर प्राइज मनी मिलेंगे।

-इस समय बिग बॉस के घर में 7 कंटेस्टेंट मौजूद हैं। ग्रैंड फिनाले से पहले 2 कंटेस्टेंट का सफर खत्म होगा और सिर्फ टॉप 5 ही शो के आखिर तक पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+