Bigg Boss 18: वीकेंड का वार से फिर रिप्लेस होंगे सलमान खान, घटती टीआरपी बनी वजह!

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को 10वें हफ्ते में प्रवेश कर गया है। ये सीज़न भी धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों पर अपनी जगह बना रहा है। लेकिन टीआरपी में ये शो अभी भी लिस्ट में बाहर है। बिग बॉस का अब वीकेंड का वार भी आने वाला है। बिग बॉस के घर में रहने वाले और दर्शक दोनों ही वीकेंड का वार के लिए एक्साइटेड रहते हैं। दरअसल, वीकेंड का वॉर में सलमान आते हैं और कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लेते हैं।

अब वीकेंड का वॉर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सलमान खान इस बार का वीकेंड का वार फिर होस्ट नहीं करेंगे। इसके पहले भी वो अपनी शूटिंग के चलते वीकेंड का वार एपिसोड से गायब रह चुके हैं। उनकी जगह कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान के होस्ट करने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स शो में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया है।

bigg boss 18 Farah Khan will replace Salman Khan in Weekend Ka Vaar

इस बार भी करणवीर का ग्रुप हुआ नॉमिनेटेड
पिछले हफ्ते वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री घर से बेघर हुईं थी। इसके अलावा किसी और का एलिमिनेशन नहीं हुआ था। इस बार भी नॉमिनेशन की प्रकिया हो चुकी है। इस वीक में घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड हैं। इस लिस्ट में करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, शिल्पा शिरोडकर, सारा अरफीन खान, चुम दारंग और कशिश कपूर शामिल है। जब ये नॉमनेशन की प्रक्रिया हुई, उस समय टाइम गॉड ईशा सिंह थी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की इस हफ्ते कौन घर से बेघर होने वाला है। खै़र टाइम गॉड भी अब नया बन गया है। इस बार फिर रजत दलाल के सिर पर ये ताज सजा है। अब देखना ये है कि इस बार रजत क्या कमाल कर पाते हैं। क्योंकि ये दूसरी बार है जब रजत टाइम गॉड बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+