Bigg Boss 18: एक और कंटेस्टेंट घर से बाहर, राशन टास्क को लेकर घर में हंगामा

Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस 18 में इस समय काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। शो के दूसरे हफ्ते में आते ही कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाइयां देखी जा रही हैं। कभी राशन टास्क को लेकर तो कभी ड्यूटी को लेकर घरवालों के बीच जबरदस्त बवाल मचा हुआ है।

अविनाश मिश्रा-शिल्पा शिरोडकर के बीच बहसबाजी
बीते दिनों राशन टास्क के दौरान अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोडकर के बीच खूब बहसबाजी हुई। अब मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद दर्शक हौरान हो गए हैं।

avinash mishra

एक और कंटेस्टेंट की घर से छुट्टी
एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते के बिग बॉस हाउस से बाहर होने के बाद अब एक और कंटेस्टेंट की घर से छुट्टी कर दी गई है। ये कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा हैं। घरवालों ने आपसी सहमति के साथ अविनाश को घर से बाहर निकाल दिया है। इस शॉकिंग एविक्शन से दर्शक भी शॉक्ड हो गए हैं।

बिग बॉस का नया प्रोमो रिलीज
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी घरवाले लिविंग एरिया में बैठे हैं। इस दौरान बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि अगर घरवाले चाहते हैं कि घर में राशन आने के बाद घर का भविष्य अच्छा हो तो किन्हीं 2 घरवालों को जेल में कैद करना होगा, या फिर किसी एक को घर से बेघर करना होगा। बिग बॉस के इस फरमान के बाद अधिकतर घरवाले अविनाश मिश्रा को जेल भेजने में अपनी सहमति जताते हैं।

अविनाश मिश्रा भड़क जाते हैं
दूसरी तरफ घरवालों के इस फैसले को सुनकर अविनाश मिश्रा भड़क जाते हैं और कहते हैं कि घरवाले यही चाहते हैं कि अविनाश जेल में जाए। इसके बाद अविनाश और अरफीन खान के बीच बहस होती है। अविनाश कहते हैं कि उनके अलावा किसी में दम नहीं है कि वो बोल सके।

अविनाश मिश्रा अपना आपा खो बैठते हैं
दोनों के बीच हो रही बहस में चुम दरांग भी कूद पड़ती हैं और अविनाश को गुस्से में गाली दे बैठती हैं। वहीं नेशनल टीवी पर गाली सुनकर अविनाश मिश्रा काफी भड़क जाते हैं और अपना आपा खो बैठते हैं।

अविनाश मिश्रा हुए बिग बॉस से बाहर
अविनाश मिश्रा और चुम दरांग के बीच में बहस काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसके बाद रजत दलाल बिग बॉस से कहते हैं- हमने जो रास्ता पहले नहीं चुना था, वो हमें फेयर नहीं लगा था। इस हादसे के बाद हमें लगता है कि वो चीज जायज है। हमारे पास 10 वोट्स हैं, जो एलिमिनेशन के पक्ष में हैं। इसके बाद बिग बॉस अविनाश मिश्रा को घर से तुरंत के तुरंत बेघर होने का फरमान सुनाते हैं।

बिग बॉस के गुस्से का शिकार हुए अविनाश
एक ही दिन में बिग बॉस के घर से दो एविक्शन हो जाते हैं। पहले एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते को हाईकोर्ट में अपने पेंडिंग केस की वजह से बिग बॉस से बाहर जाना पड़ा। वहीं अब अविनाश मिश्रा को अपने बुरे बर्ताव की वजह से बिग बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+