मासूमियत से चाहत पांडेय ने जीता बिग बॉस 18 का पहला टास्क, इन दो कंटेस्टेंट्स को पहुंचाया सलाखों के पीछे
Bigg Boss 18: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस की धमाकेदार शुरुआत हो गई है। इस बार ग्रैंड प्रीमियर पर बिग बॉस की तरफ से दर्शकों और कंटेस्टेंट्स को सरप्राइज़ मिला। शो के प्रीमियर पर ही दो फाइनलिस्ट बिग बॉस 18 के होस्ट सलमान खान ने अनाउंस कर दिए। इसी के साथ शो की रोमांचक शुरुआत हो गई।
बिग बॉस की पहली कंटेस्टेंट जो घर के अंदर गईं, उनका नाम है चाहत पांडेय। उनके घर में जाते ही टास्क मिल गया। टास्क ये था कि खुद जेल जाओ या कोई दो लोगों को जेल के अंदर जाने के लिए मनाओ। इसी के साथ शो का गेम भी शुरू हो गया। चाहत ने अविनाश मिश्रा और शाहजादा धामी को जेल में जाने के लिए मनाया, लेकिन वो नहीं माने। इसके बावजूद उनकी जीत हो गई। कैसे? हम बताते हैं।

तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पहुंचाया जेल
दरअसल, चाहत ने सभी से बड़े प्यार से रिक्वेस्ट की। उनकी मासूमयत देख तजिंदर पाल सिंह बग्गा फंस गए और उन्होंने जेल के अंदर जाने के लिए हां कर दी। इसके साथ ही वायरल भाभी के नाम से मशहूर हेमा शर्मा ने भी जेल में जाने के लिए हां की। जैसे ही दो लोगों ने जेल में जाने की हामी भरी, इतने में चाहत का टास्क पूरा हो गया। हालांकि चाहत को सोशल मीडिया यूज़र्स चालाक भी बता रहे हैं। खैर बिग बॉस का आगाज़ तो हो गया। इस बार देखना है कि दर्शकों को बिग बॉस 18 कितना एंटरटेन कर पाता है।
ये हैं बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 18 में विवियन डिसेना (एक्टर), ईशा सिंह (एक्टर), करणवीर मेहरा (खतरों के खिलाड़ी 14 विनर), नायरा बनर्जी (एक्टर), मुस्कान बामने (अनुपमा एक्टर), एलिस कौशिक ( पांड्या स्टोर एक्टर), चाहत पांडे (एक्टर), शिल्पा शिरोड़कर (एक्टर), एडवोकेट गुणरत्न सदावारते, रजत दलाल, तनजिंदर सिंह बग्गा, चुम दरांग (एक्टर), शहजादा धामी (एक्टर), अमिनाश मिश्रा (एक्टर) आफरीन खान और उनकी वाइफ सारा आफरीन खान, हेमा शर्मा (वायरल आंटी), श्रुतिका अर्जुन ने एंट्री ली है।












Click it and Unblock the Notifications