Bigg Boss 18: जो पहले बना विलेन अब उसी के सिर सजा टाइम गॉड का ताज, सोशल मीडिया पर भी मची खलबली
Bigg Boss 18 Avinash Mishra Time God: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस अभी भी टीआरपी के लिए जंग लड़ रहा है। इस समय घर में फिर से हाई वोल्टेज ड्रामा भी चल रहा है। घर में कुछ बदलाव भी हुए। हफ्ते की शुरुआत में ही घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें सबसे शॉकिंग नॉमिनेशन विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा का रहा।
शो में अविनाश ने विवियन डीसेना को नॉमिनेट किया। इससे सभी घरवाले हैरान रह गए। यहां तक कि करण वीर मेहरा को भी यकीन नहीं हुआ। ख़ैर इन सबके बीच एक बार फिर टाइम गॉड बनने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस रेस में अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दारंग और श्रुतिका अर्जुन का नाम सामने आया। इनके बीच ही टास्क होना है।

अविनाश मिश्रा बने टाइम गॉड
बिग बॉस ट्रैक करने वाले X (ट्वीटर) अकाउंट की माने तो इस हफ्ते टाइम गॉड अविनाश मिश्रा बन गए हैं। ये पहली बार है जब अविनाश के सिर पर टाइम गॉड का ताज सजा है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर भी यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों को कहना है कि अब बिग बॉस के घर पर मजा आएगा। बता दें, इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेटिड हैं। इस लिस्ट में करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, तजींदर बग्गा और एडीन रोज का नाम शामिल हैं।
इस हफ्ते भी 6 सदस्य हुए नॉमिनेटेड
अब वीकेंड का वॉर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सलमान खान इस बार का वीकेंड का वार फिर होस्ट नहीं करेंगे। इसके पहले भी वो अपनी शूटिंग के चलते वीकेंड का वार एपिसोड से गायब रह चुके हैं। उनकी जगह कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान के होस्ट करने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स शो में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications