'शो जीत गए मगर इज्जत हार गए...' बिग बॉस की ट्रॉफी लिए छलका मुनव्वर का दर्द, बोले- 'मैंने जिन औरतों के साथ...'

Bigg Boss 17 winner Munawar Faruqui: बिग-बॉस 17 की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम कर ली है। अब फारुकी बीबी ट्रॉफी उठाने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब विनर बनने के बाद मुनव्वर फारुकी ने अपनी बात रखी है। बातचीत में शायर ने अब शो में अपने साथ हुए उतार चढ़ाव के बारे में भी बात की।

बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारुकी की जर्नी काफी रफ एंड टफ रही। अब शो जीतने के बाद उन्होंने खुद अपने बारे में काफी कुछ कहा है। फारुकी ने कहा कि रियलिटी शो जीतने के बाद वै कैसा महसूस कर रहे हैं।

Bigg Boss 17

India Today संग बातचीत में मुनव्वर बताते हैं कि ये इंडिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो जीतने की फीलिंग है। अगर मैं बताने लगा तो सुबह हो जाएगी। मुनव्वर कहते हैं के वे आखिर तक भी जीतने को लेकर श्योर नहीं थे। मैंने अभिषेक की जर्नी को देखा, जो काफी मुश्किल रही है। उसके लिए काफी बुरा महसूस हो रहा है।

मुनव्वर ने बताया कि शो से जीती हुए रकम का वे क्या करने वाले हैं। फारुकी ने कहा कि ट्रॉफी लेकर डोंगरी जाना है। 50 लाख के बारे में आपने बताया तो ही ध्यान आया मुझे। शो में सीखी गई चीजों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जितना हो सके, चीजों पर ही फोकस करो। जब आप भागते हो तो चीजें काफी उलझ जाती हैं।

ट्रॉफी जीतने और इज्जत हारने के सवाल पर मुनव्वर कहते हैं कि जिन्होंने मुझे जिताया, उनका मैं शुक्रगुजार हूं। कहीं न कहीं मेरे एक्शन ने ही प्रूफ किया कि क्या सच है। आगे की जर्नी और भी मुश्किल होने वाली है। मगर मैं सब कुछ फेस करने के लिए तैयार हूं। मैंने बहुत सारी औरतों के साथ काम किया है और वे जानती हैं कि मैं कैसा हूं।

मुनव्वर ने कहा कि मुझसे जो भी पूछा जाएगा मैं सभी बातों का जवाब देने के लिए तैयार हूं। मैं यहां सबके सामने हूं। मैं सारी बातों का जवाब दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+