जब Munawar Faruqui ने 'राम-सीता' पर की थी अभद्र टिप्पणी, क्या इस बार जीतेंगे बिग-बॉस की ट्रॉफी?
Munawar Faruqui: 28 जनवरी 2024 को बिग-बॉस 17 का फिनाले है। ये शो कौन जीतेगा इसका आज फैसला हो जाएगा। खास बात ये है कि आज ही के दिन बिग-बॉस 17 के फानलिस्ट मुनव्वर फारूकी का जन्मदिन भी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस दावा कर रहे हैं कि वह इस बार बिग-बॉस 17 के विनर होंगे।
अब बिग-बॉस के फिनाले से पहले मुनव्वर फारूकी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह भगवान राम और माता सीता का मजाक उड़ाते हुए नजर आए। इस वीडियो में उन्होंने भगवान राम और मीती पर अभद्र टिप्पणी भी की। जिसे सुनने के बाद तमाम फैंस आगबबूला हो गए। आइए जानते है कि उन्होंने इस पर क्या कुछ कहा।

मुनव्वर फारूकी वीडियो में कहते हैं कि, "मेरा पिया घर आया ओ राम जी..राम जी डोंट गिव...अबाउट पिया। राम जी तो कह रहे हैं कि मैं खुद चौदह साल से घर नहीं गया। अगर सीता ने सुन लिया, तो वो भी उन पर शक करेंगी, सीता को तो माधुरी पर पहले से ही शक है। क्योंकि वो उससे लग रहा है कि माधुरी गाना तेरा करूं गिन-गिन इंतजार..में वनवास गिन रही है, इसलिए वो 14 पर रुकी हुई है।"
बता दें कि, ये काफी पुराना विवाद है। उस दौरान भगवान राम वनवास के वक्त पर मजाक उड़ाने की वजह से मुनव्वर फारूकी की काफी मुश्किलें बढ़ गई थी। यहां तक कि कॉमेडिसन राजू श्रीवास्तव ने भी नाराजगी जाहिर की थी। खैर मुनव्वर फारूकी का यूं हिंदू धर्म पर मजाक उड़ाना उन पर भारी पड़ गया।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सनातनी धर्म का मजाक उड़ाकर इसने अच्छा नहीं किया।' एक ने लिखा, इसे हम कभी माफ नहीं करने वाले इस बार ये ट्रॉफी नहीं जीतेगा।' बता दें कि, इन विवादों के बीच सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि मुनव्वर फारूकी या फिर अभिषेक कुमार ही ये शो जीतेंगे। खैर ये तो अब 28 जनवरी की रात को ही पता चल पाएगा कि आखिर कौन विनर बनने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications