'बिग बॉस 17' में फूट फूटकर रोने लगीं मन्नारा चोपड़ा, बोलीं- मुझे शो से निकाल दो नहीं तो....., आखिर क्या है बात
Bigg Boss 17 Mannara Chopra: बिग बॉस 17 इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। घरवाले अपने गेम खेलना शुरू कर चुके हैं और लोगों को इसमें काफी मजा आ रहा है। ये रिएलिटी शो लोगों को काफी एंटरटेन कर रहा है। सभी कंटेस्टेंट अपना-अपना असली रंग दिखाने में लगे हुए हैं। बिग बॉस के घर में भी कंटेस्टेंट ने बड़े ही धूमधाम से करवाचौथ मनाया। अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा ने अपने पति नील भट्ट के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। वहीं एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मन्नारा फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं।
फूट फूटकर रोने लगीं मन्नारा चोपड़ा
मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मन्नारा फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी घरवाले उन्हें चुप कराने की कोशिश में लगे होते हैं। मन्नारा काफी इमोशनल हो जाती हैं और घर से निकलने की जिद करने लगती हैं।

मन्नारा ने बिग बॉस से कहा- मुझे बाहर कर दो
वीडियो में देखा जा सकता है कि मन्नारा कहती हैं- बिग बॉस मुझे कंफेशन रूम में आना है और मुझे ये शो एग्जिट करना है। मन्नारा ये कहते हुए फूट फूटकर रोने लगती हैं। कलर्स ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखाहै- मन्नारा की आखें हैं आंसुओं से भरी, किसने किया उसे हर्ट? सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर मन्नारा ऐसा क्यों कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की बहन हैं मन्नारा चोपड़ा
आपको बता दें कि मन्नारा चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कजिन सिस्टर हैं। वह साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस भी हैं। बिग बॉस के घर में हर कोई मन्नारा को बहुत पसंद करता है। वह अपने चुलबुले अंदाज से लोगों को एंटरटेन करती रहती हैं। बिग बॉस भी साफ कह चुके हैं कि वह मन्नारा के लिए बायस्ड हैं। वहीं इसी बीच मन्नारा और मुनव्वर फारुकी के बीच में अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है जबकि मन्नारा और अंकिता लोखंडे के बीच अनबन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications