Bigg Boss 17 Finale: कुछ देर में शुरू होगा बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले, जानें कौन जीतेगा ट्रॉफी?
Bigg Boss 17 Grand Finale News: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 28 जनवरी 2024 को होने वाला है। कुछ ही देर में ग्रैंड फिनाले की शुरुआत होगी और लोगों को शो के विनर का नाम पता चल जाएगा। अब तक शो में कई कंटेस्टेंट्स आए और चले गए, लेकिन टॉप 5 में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी ने अपनी जगह बनाई।
बिग बॉस 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार टीवी एक्टर हैं। वहीं मन्नारा चोपड़ा साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं। मुनव्वर फारुकी स्टैंडअप कॉमेडियन हैं जबकि अरुण महाशेट्टी फेमस यूट्यूबर हैं। बिग बॉस का 17वां सीजन काफी पॉपुलर रहा। इस बार भी शो को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने ही होस्ट किया। शो के सभी कंटेस्टेंट्स लोगों के दिलों पर छाए रहे।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई
इस बार शो में कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ की काफी चर्चा हुई। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे कपल शो में अपनी लड़ाई को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। वहीं ईशा मालवीय अपनी लव लाइफ की वजह से शो में छाई रहीं। शो में ईशा ने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ एंट्री ली थी। फिर कुछ दिनों बाद शो में ईशा के वर्तमान बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल ने एंट्री ली, जिसके बाद उनकी कहानी ही बदल गई थी।
मुनव्वर फारुकी पर लगे कई आरोप
इसके अलावा कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी अपनी लव लाइफ की वजह से शो में छाए रहे। शो में आयशा खान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री लेते ही मुनव्वर फारुकी पर कई संगीन आरोप लगाए। उन्होंने मुनव्वर पर टू-टाइमिंग के इल्जाम लगाए। शो में काफी हंगामा हुआ। आखिर में मुनव्वर ने अपनी गलती भी मान ली। शो में उनकी जर्नी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही।
अरुण महाशेट्टी और सनी आर्या की दोस्ती
इसके अलावा बिग बॉस में अरुण महाशेट्टी और सनी आर्या के बीच में दोस्ती वाला बॉन्ड भी देखा गया था। ये इस शो की पहली और आखिरी प्योर बॉन्डिंग थी। फैंस ने भी दोनों की दोस्ती को पसंद किया था। हालांकि, सनी आर्या बीच शो से ही बाहर हो गए थे। उनके ऊपर अभिषेक संग हाथापाई करने का इल्जाम था, जिस वजह से बिग बॉस ने उन्हें बाहर कर दिया था। अब देखना ये है कि जनता किसे शो का विनर चुनती है।












Click it and Unblock the Notifications