Bigg Boss 17 Finale: क्या शो से बाहर हुईं अंकिता लोखंडे? ट्रॉफी के लिए मुनव्वर-अभिषेक के बीच लड़ाई
Bigg Boss 17 Grand Finale News: बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। शो में टॉप 5 फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। कंटेस्टेंट्स से लेकर आम जनता तक शो के विनर का नाम जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।
क्या अंकिता लोखंडे शो से हुईं एलिमिनेट?
शो में अंकिता लोखंडे ने टॉप 5 में जगह बनाई। अब खबर आ रही है कि अंकिता लोखंडे शो से बाहर हो गई हैं। बिग बॉस के फैन पेज द खबरी के मुताबिक, अंकिता लोखंडे टॉप 3 की रेस से बाहर हो गई हैं। हालांकि, उनके एलिमिनेशन को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है।

मुनव्वर और अंकिता ने की मस्ती
बिग बॉस 17 के फिनाले एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह ने अंकिता लोखंडे से पूछा कि शो से बाहर जाकर वह क्या करेंगी। इस पर अंकिता लोखंडे बोलीं- मैं बाहर जाकर पार्टी करने वाली हूं। खूब पार्टी करूंगी। वहीं मुनव्वर फारुकी को लेकर हर्ष ने मस्ती करते हुए कहा कि मुनव्वर ऑटो चलाएगा और सबको एक जगह से दूसरी जगह छोड़कर आएगा।
मन्रारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी का डांस
शो में भारती सिंह, विक्की जैन और मन्नारा चोपड़ा ने एक्ट किया। इसमें मन्नारा चोपड़ा, विक्की की पत्नी के रोल में दिखीं और भारती सिंह विक्की की मां के रोल में दिखीं। इस एक्ट को अंकिता लोखंडे ने भी काफी इन्जॉय किया। मन्रारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी के बीच में शो में काफी अच्छा बॉन्ड दिखा था। अब शो के फिनाले एपिसोड में मुनव्वर और मन्नारा ने साथ में डांस परफॉर्मेंस किया। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस पसंद कर रहे हैं।
अभिषेक ने समर्थ से मांगी माफी
शो में अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मारा था। अब फिनाले एपिसोड में अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मारने के लिए माफी मांगी। साथ ही दोनों ने डांस परफॉर्मेंस भी दी। फिनाले एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा और ईशा मालवीय ने घरवालों की मिमिक्री की। ईशा ने मन्नारा की और ऐश्वर्या ने अंकिता की मिमिक्री की। वहीं विक्की जैन ने अरुण महाशेट्टी की मिमिक्री की। वहीं सनी आर्या अभिषेक की मिमिक्री करते दिखाई दिए।












Click it and Unblock the Notifications