'मैं मुस्लिम हूं इसलिए मुझे...' मुंबई में खानजादी को नहीं मिल रहा घर, दर-दर की ठोकरें खाने को हुईं मजबूर
Khanzadi: बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें मुंबई में घर मिलना मुश्किल हो रहा है। बिग-बॉस 17 की कंटेस्टेंट रहीं खानजादी को भी इसी मुश्किल का सामना करना पड़ा रहा है। उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें खानजादी ने बताया कि उन्हें मुंबई में धर्म की वजह से घर नहीं मिल पा रहा है।
बिग-बॉस 17 से खानजादी को काफी पहचान मिली। इस शो के बाद उनके कई गाने रिलीज हुए थे। लेकिन इतना फेम मिलने के बावजूद वह मुंबई में घर लेने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। वायरल वीडियो में खानजादी ने बताया कि उनके सरनेम की वजह से क्या दिक्कतें उठानी पड़ रही है।

इस वीडियो में खानजादी ने बताया कि कैसे घर लेने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि, 'जैसे ही लोगों को पता चलता है कि मेरा सरनेम खान है तो लोग मुझे घर देने से साफ मना कर देते हैं। वह मुझे घर देने से इसलिए इंकार कर देते हैं क्योंकि मैं मुसलमान हूं। मैं मुंबई में कई सालों से रह रही हूं लेकिन काफी एडजस्ट करना पड़ रहा है। अब मुझे मंबुई में एक अच्छा घर चाहिए।'
खानजादी ने आगे कहा कि, 'मैं मुंबई में अकेली हूं और यहां मेरे परिवार का कोई भी सदस्य नहीं है। लेकिन जैसे ही मकान मालिकों को पता चलता है कि मेरा सरनेम खान है तो वह मुझे घर देने से साफ मना कर देते हैं। जो कि बहुत ज्यादा गलत है। किसी के साथ धर्म की वजह से ऐसा नहीं करना चाहिए। मुझे ऐसी जगह चाहिए जहां मैं सुरक्षित महसूस करूं लेकिन घर लेने के लिए मुझे काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ रहा है।'
बता दें कि, खानजादी का असली नाम फिरोजा खान है। उनका जन्म असम में हुआ है। बिग-बॉस 17 से पहले रियलिटी शो एमटीवी हसल सीजन 2 में हिस्सा लिया था। हालांकि बिग-बॉस 17 से उन्हें खास पहचान मिली। सोशल मीडिया पर खानजादी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications