Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई ने की हद पार, ईशा-मन्नारा की बहस
Bigg Boss 17 Episode Day 97: 'बिग बॉस 17' का ड्रैंड फिनाले एपिसोड जल्द ही होने वाला है। इसी बीच घरवालों में घमासान जारी हो चुका है। सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे से लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। साथ ही एक दूसरे की पोल पट्टी भी खोल रहे हैं। वहीं अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की लड़ाई ने तो इस बार सारी हदें पार कर ली हैं। दोनों की लड़ाई अब एक नया रूप ले चुकी है।
बिग बॉस को घरवालों पर आता है गुस्सा
बीते एपिसोड में जो हुआ उसे देखकर बिग बॉस भी भड़क गए। दरअसल टॉर्चर टास्क में विक्की जैन वाली टीम बी ने सामान छुपा दिया था ताकि टास्क पूरा करने में टीम ए को परेशानी हो। ये देख बिग बॉस को गुस्सा आ गया और उन्होंने सजा के तौर पर टीम बी के सभी सदस्यों को नॉमिनेट कर दिया। इस हफ्ते विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, आयशा खान और ईशा मालवीय बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

घर में हुई गंदी बहस और जमकर लड़ाई
वहीं दूसरी तरफ मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण फिनाले वीक में पहुंच चुके हैं। बिग बॉस जैसे ही सीजन के पहले 4 फाइनलिस्ट का नाम अनाउंस करते हैं, तो घर में बहस छिड़ जाती है। सबसे पहले अंकिता और मुनव्वर की लड़ाई हो जाती है। अंकिता अपने दोस्त मुनव्वर को कहती हैं कि वह फट्टू और कायर हैं। इसके बाद ईशा और अंकिता के बीच लड़ाई होता है। वहीं विक्की जैन और अरुण भी आपस में भिड़ जाते हैं। घर में खूब चिल्लम-चिल्ली होती है।
मन्नारा और ईशा की हुई गंदी लड़ाई
दूसरी तरफ मन्नारा कंटेस्टेंट ईशा मालवीय को पागल बोलती हैं, तो वह भड़क जाती हैं और बोलती हैं कि उन्हें एक थप्पड़ पड़ेगा। मन्नारा और ईशा एक-दूसरे पर पर्सनल कमेंट करने लगती हैं। ईशा सबसे पहले मन्नारा को कैरेक्टरलेस बोलती हैं और उन्हें देखकर ताना मारती हैं। वहीं मन्नारा उनका रवैया देख हैरान रह जाती हैं। पहले तो वह ईशा से खूब लड़ती हैं लेकिन बाद में अभिषेक को जाकर बोलती हैं कि ईशा को क्या हो गया है।
ईशा ने मन्नारा पर किया कमेंट
बीते एपिसोड में विक्की बोलते हैं कि मुनव्वर लाचारी की कहानी सुना-सुनाकर फिनाले में पहुंच गया है। वहीं ईशा बोलती हैं कि वह अपने फैंस के दम पर आगे बढ़े हैं। ईशा फिर मन्नारा पर भी कमेंट करती हैं और बोलती हैं कि वह दूसरों के कंधे पकड़-पकड़कर और गुलामी करके फिनाले तक पहुंची हैं।
अंकिता और विक्की की लड़ाई ने की हद पार
अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच बहुत ही गंदी लड़ाई हो जाती है। इस बार तो दोनों हद पार कर देते हैं। अंकिता पति पर बुरी तरह से फूट पड़ती हैं। वह बोलती हैं कि विक्की के साथ उन्हें अपनी बात शेयर करने में असहज फील होता है। उन्हें डर लगता है। वह उनके सामने बात शेयर नहीं कर पाती हैं। अंकिता बोलती हैं- विक्की अभी छोड़ देते हैं। तू बहुत ऊपर है मेरे लेवल से।












Click it and Unblock the Notifications