Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: अंकिता की मां ने दामाद विक्की जैन को समझाया, अरुण को मिली बैड न्यूज

Bigg Boss 17 Episode Day 90: 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले जल्द ही होने वाला है, उससे पहले सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे की पोल खोलने में लगे और अपना असली चेहरा भी लोगोंको दिखा रहे हैं। इसी बीच आयशा खान ने मुनव्वर फारुकी के खिलाफ काफी कुछ कहा है। नॉमिनेशन के बाद कंटेस्टेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा है। सब घरवाले एक दूसरे को लेकर बहुत कुछ बोलते नजर आ रहे हैं।

आयशा और मुनव्वर का झगड़ा
पहले आयशा ने मुनव्वर से जुड़ी वो बातें घरवालों को बताई जिससे अब तक सभी अनजान थे। आयशा ने घरवालों को बताया कि कैसे मुनव्वर ने एकसाथ उनके अलावा कई और लड़कियों को बेवकूफ बनाया और सबके साथ रिश्ता रखा। इसी के साथ घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स की एंट्री का सिलसिला शुरू हो चुका है।

vicky jain

अंकिता की मां ने दामाद विक्की को समझाया
बीते एपिसोड में घर के अंदर का नजारा थोड़ा बदला हुआ नजर आया। सबसे पहले अंकिता लोखंडे की मां की एंट्री हुई। अंकिता की मां अपने दामाद विक्की को समझाती हैं कि बाहर जो दिख रहा है वो अच्छा नहीं दिख रहा है। फिर वो अपनी बेटी और दामाद से कहती हैं- तुम दोनों एक-दूसरे के लिए सही शब्दों का चयन करो ताकि वो जब बाहर अपने लोग देखें तो ये न सोचें कि ये क्या है। इसके बाद विक्की अपनी सास के साथ मस्ती करते हैं और कहते हैं- मां मुझे आशीर्वाद दो कि मैं इसके साथ रहने की सहनशक्ति प्राप्त कर सकूं।

अंकिता की मां ने बेटी से कही ये बात
इसके बाद अंकिता लोखंडे अपनी मां से अकेले में बातें करती हैं। अंकिता की मां बेटी को समझाने की कोशिश करती हैं कि बाहर जो दिख रहा है वो बिल्कुल अच्छा नहीं है। घरवालों को ये अच्छा नहीं लग रहा है। अंकिता अपनी मां से विक्की की शिकायत करती हैं और कहती हैं- विक्की मेरा साइड नहीं लेकर किसी और की साइड लेता है इसलिए एक टाइम पर तो बोलूंगी ना।

अरुण की वाइफ मलक ने सुनाई बैड न्यूज
इसके बाद अरुण को बिग बॉस कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और वहां उनकी वाइफ मलक मौजूद रहती हैं। मलक उनसे गले लगकर रोने लगती हैं और फिर बताती हैं कि उनका मिसकैरेज हो गया है। ये खबर सुनकर अरुण फूट फूटकर रोने लगते हैं। मलक समझाती हैं कि उन्हें स्ट्रॉन्ग होना पड़ेगा, क्योंकि वो भगवान का था तो भगवान के पास चला गया। इसके बाद मलक बाहर आती हैं घरवालों से मिलती हैं।

अंकिता की सास ने कही ऐसी बात
बिग बॉस अंकिता लोखंडे और उनकी सास को अलग रूम में बुलाते हैं। बिग बॉस रंजना जैन से कहते हैं- आप अगर अंकिता से कुछ भी कहना या पूछना चाहती हैं तो यहां पूछ सकती हैं। तभी विक्की की मां अंकिता से कहती हैं- तुम जानती हो कि इस शादी से हमलोग कितने खुश थे, तुम्हारी एक फोटो डलती थी तो सब कितने खुश होते थे। वो बताती हैं कि पापा कितने नाराज हुए शो देखकर, तुमलोग बहुत लड़ते हो।

अंकिता ने कहा- मैं मां-बाप की प्राउड बेटी हूं
अंकिता लोखंडे कहती हैं- इस लड़ाईमे मेरे मां-पापा का कुछ नहीं है, उन्होंने बहुत अच्छी परवरिश दी है, उनकी मैं प्राउड बेटी हूं लेकिन आप प्लीज मेरे मां-पापा के लिए मत बोलो। मैं पापा से और घर के सभी लोगों से जिनको भी लगा है ऐसा उनको हाथ जोड़कर कहती हूं कि किसी को भी मेरी बातों से बुरा लगा हो तो मैं माफी मांगती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+