Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: 7 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट, विक्की जैन पर चीखीं मन्नारा, लगाए कई आरोप
Bigg Boss 17 Episode Day 88: 'बिग बॉस 17' में इस समय सभी घरवालों ने अपना अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है और सब कंटेस्टेंट के असली चेहरे भी अब सामने आने लगे हैं। जहां पहले कुछ कंटेस्टेंट्स में दोस्ती दिखाई दे रही थी, वह अब एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। वहीं कुछ लोगों में नजदीकियां भी बढ़ने लगी हैं। हालांकि हर कोई अपना गेम ही खेल रहा है।
नॉमिनेशन टास्क के लिए वाइट रूम में जमा हुए घरवाले
इस घर में सबसे खराब रिश्ता अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन का रहा। बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क में घर वालों ने अपना आपा खो दिया था। बिग बॉस ने सभी लोगों को वाइट रूम में जमा होने को कहा गया था। बिग बॉस कहते हैं- इस नॉमिनेशन टास्क की प्रक्रिया बताते हैं। जिन सदस्यों के लिए तीन से कम बजर बजेंगे वो इस हफ्ते के नॉमिनेशन के लिए सुरक्षित होंगे। वहीं जहां 3 या इससे अधिक होते हैं उनके ऊपर नॉमिनेशन का काला धब्बा लगाया जाएगा।

विक्की और अभिषेक हुए नॉमिनेट
विक्की जैन के नाम पर मोहल्ले की तीन सदस्यों ने बजर बजाया। इसके बाद अभिषेक का नाम आया तो उनके लिए 4 बजर बजे। अभिषेक को अरुण, विक्की, ईशा और समर्थ ने नॉमिनेट किया। ईशा ने बताया कि वह गेम में वीक लगते हैं और सोते रहते हैं, उन्हें लड़ाई के अलावा कुछ और नहीं आता। वहीं समर्थ कहते हैं- ये मेंटली वीक हैं। विक्की भी उनके फिजिकल वायलेंस की बात करते हुए उन्हें नॉमिनेट करने की वजह बताते हैं।
ईशा हुईं सेफ, मुनव्वर हुए नॉमिनेट
ईशा के लिए नॉमिनेशन के नाम पर अभिषेक ने बजर दबाया और इस तरह वह सुरक्षित हो गईं। मुनव्वर के खिलाफ 5 बजर दबे और आयशा, अरुण और मन्नारा ने उनके खिलाफ अपने प्वाइंटस भी रखे। इसके अलावा आयाश का नाम भी नॉमिनेशन में आ गया।
ईशा और मन्नारा में हुई बहस
ईशआ और मन्नारा कंटेस्टेंट अभिषेक की वजह से लड़ाई करने लगती हैं। ईशा कहती हैं- मन्नारा ने अभिषेक के लिए सेफ प्ले किया और इसे सुनकर मन्नारा चीखने लगती हैं। वह कहती हैं कि वो पागल हैं क्या। मन्नारा इसी बीच विक्की को भी जमकर सुनाती हैं और कहती हैं-आपकी बीवी मुनव्वर के लिए सोचती हैं इसलिए आप भी उनका साथ देते हैं। मन्नारा ईशा से माफी मांगती हैं कि उन्होंने अपने कैलकुलेशन के हिसाब से अभिषेक को नॉमिनेट नहीं किया।
मन्नारा और विक्की की लड़ाई
मन्नारा और विक्की के बीच जमकर लड़ाई होती है। मन्नारा कंटेस्टेंट विक्की से कहती हैं- अपनी बीवी की हिपोक्रेसी नहीं दिखती, ये क्या बकवास आदमी है। इसकी बीवी एक्सपेक्ट करती है कोई उनको नॉमिनेट न करें, ये कैसा हिपोक्रेट है। अपनी बीवी को सेफ करेगा, बीवी के दोस्तों को सेफ करेगा।












Click it and Unblock the Notifications