Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे, पति विक्की जैन से हुई घमासान लड़ाई

Bigg Boss 17 Episod Day 87: 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले जल्द ही होने वाला है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स अपना अपना गेम शुरू कर चुके हैं। साथ ही घरवालों के बीच घमसान लड़ाई और विवाद भी जारी है। रिएलिटी शो के बीते एपिसोड में, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच फिर से एक बड़ी लड़ाई देखने को मिली। उनका ड्रामा बंद होता हुआ बिल्कुल नहीं दिखाई दे रहा है।

विक्की जैन और अंकिता की तीखी बहस
विक्की जैन और उनकी पत्नी अंकिता लोखंडे ने जब से इस बिग बॉस के घर में एंट्री की है तब सो दोनों के बीच लड़ाई हो रही है और दोनों के बीच का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अंकिता को अब विक्की और मन्नारा की दोस्ती से दिक्कत होने लगी है। बीते एपिसोड में अंकिता की अपने पति विक्की के साथ मन्नारा चोपड़ा के साथ दोस्ती को लेकर तीखी नोकझोंक हुई है।

ankita lokhande

अंकिता को लेकर मुनव्वर से भिड़े विक्की
मन्नारा चोपड़ा के साथ विक्की जैन के रिश्ते को लेकर पत्नी अंकिता लोखंडे नाराज नजर आ रही हैं, जबकि विक्की उनके नजरिए को समझ नहीं पा रहे हैं। शो शुरू होते ही पहले घर में घमासान होता हुआ दिखाई देता है। विक्की कंटेस्टेंट मुनव्वर से अंकिता को लेकर लड़ते नजर आते हैं। इधर मन्नारा का कहना है कि नॉमिनेशन आते ही ये सब शुरू हो जाता है। विक्की को इस बात से दिक्कत है कि मुनव्वर अंकिता के लिए क्यों स्टैंड लेते हैं।

समर्थ ने गुस्से में फिर दी अभिषेक को गाली
अभिषेक कुमार कंटेस्टेंट ईशा मालवीय से एक बार फिर बहस कर रहे थे, तब तक समर्थ आकर ईशा को डांटते हैं कि वो क्यों अभिषेक से बात कर रही हैं। उसके बाद समर्थ एक बार फिर से जाकर अभिषेक को गाली दे देते हैं। इस समय अभिषेक अकेले अपने लिए लड़ रहे हैं और बाकी सभी घरवाले उनके खिलाफ खड़े हो गए हैं। घर में जो भी लड़ाई हो रही है, वो अभिषेक को लेकर ही हो रही है।

अंकिता और विक्की में हुई भयंकर लड़ाई
मामला तब बिगड़ जाता है जब गुस्से में आकर अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की को गमले से मारने की धमकी देती हैं। विक्की पत्नी अंकिता पर कटाक्ष करते हैं और अंकिता जवाब में विक्की को काफी कुछ सुना देती हैं। तनाव तब और बढ़ जाता है जब अंकिता फूट-फूट कर रोने लगती हैं। उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि विक्की का उनके लिए प्यार कम हो गया है। विक्की ने जवाब दिया कि वह एक कपल हैं और वह किसी के गुलाम नहीं है।

रजाई में घुसकर रोने लगीं अंकिता
अंकिता लोखंडे पति विक्की से लड़ाई के बाद बिस्तर में लेटकर रजाईमें छिपकर रोतीं-बिलखती नजर आती हैं। विक्की उन्हें बार-बार बात करने के लिए कहते हैं लेकिन अंकिता टूट गईं और वो कुछ भी सुनना नहीं चाहती थीं। अंकिता की ये बातें सुनकर विक्की परेशान हो जाते हैं लेकिन वो उन्हें मना नहीं पा रहे थे।

नॉमिनेशन की खास थीम
इस हफ्ते के नॉमिनेशन की बात आती है, तो इसका थीम ड्रिल का ब्लैक एंड व्हाइट पार्ट है, जो हरे (सुरक्षित) और लाल (असुरक्षित) में बंटा हुआ है। इसमें कंटेस्टेंट्स लैब सूट पहनते हैं। इस हफ्ते की कैप्टन अंकिता को ये घोषणा करने की पावर दी गई है कि कौन सा कंटेस्टेंट नॉमिनेशन के लिए तैयार है। उम्मीद की जाती है कि घर के बाकी सदस्य बजर दबाकर और ऐसा करने के अपने कारणों का हवाला देकर अपना वोट डालेंगे। अंकिता नॉमिनेशन के लिए जिस पहले प्रतियोगी को चुनती हैं, वह उनके पति विक्की जैन होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+