Bigg Boss 17 Highlights: मुनव्वर की वजह से आपस में भिड़े मन्नारा-आयाशा, ये 4 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 के बीते एपिसोड में हर रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी के बीच जबरदस्त बहसबाजी हुई। दरअसल, अभिषेक ने दावा किया था कि मुनव्वर आयशा को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा शो में नॉमिनेशन प्रक्रिया हुई।

जब से बिग-बॉस में आयशा खान की एंट्री हुई है तभी से हर दिन मुनव्वर सभी घरवालों के खिलाफ हो रहे हैं। आए दिन उनका किसी ना किसी कंटेस्टेंट के साथ झगड़ा होता रहता है। इस बार अभिषेक की वजह से वह विक्की जैन से भिड़ गए। उधर विक्की ने अभिषेक को चमचा बताया और मुनव्वर के सामने उनकी सारी पोल खोल दी कि अभिषेक ने बताया कि उनका आयशा से कुछ चल रहा है।

bigg boss 17

इसके बाद मन्नारा और आयशा की जमकर लड़ाई हुई। उन्होंने आयशा को काफी गलत बोला। हालांकि मन्नारा की सारी बातों को आयशा सुन के अनसुना कर देती हैं। इसके अलावा अनुराग ने मन्नारा को लेकर कहा कि वह मुनव्वर को पसंद करती हैं। इतना ही नहीं वह शो में बने रहने के लिए लड़कों को टारगेट करती हैं। इसके अलावा अनुराग ने मन्नारा की तुलना प्रियंका चोपड़ा से कर डाली। ये सुनकर मन्नारा को काफी गुस्सा आ गया और वह अनुराग की बहन का नाम लेकर काफी कुछ कह देती हैं।

नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान ईशा ने चलाकी की जिसके कारण अभिषेक उन पर भड़क जाते हैं। उन्होंने मन्नारा और समर्थ को नॉमिनेट किया। अभिषेक उन पर गंदा गेम खेलने का आरोप लगाते हैं। समर्थ ने रिंकू धवन को नॉमिनेट किया। इसके अलावा नॉमिनेशन के दौरान सभी कंटेस्टेंट गेट पर खड़े हो जाते हैं ये देखकर बिग-बॉस सभी को वॉर्निंग दी। इस हफ्ते के लिए नील, आयशा, रिंकू और अभिषेक नॉमिनेट हो जाते हैं। वहीं विक्की मुनव्वर को डूबा हुआ लीडर बताते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+