Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: इम्यूनिटी पावर के लिए घर में मची तबाही, खानजादी-ऐश्वर्या के बीच हुई लड़ाई
Bigg Boss 17 Episode Day 53: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में इस दिनों काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। घरवालों की ड्रामेबाजी जारी है। हर कोई एक दूसरे से लड़ाई करता नजर आ रहा है। घरवालों के बीच विवाद जारी है। हाल ही में घर में इम्यूनिटी पावर के लिए बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को टास्क दिया। इसमें नील भट्ट और अरुण ने कप्तानी संभाली। सभी घरवालों को बिग बॉस ने दो टीम में बांट दिया था।
घर में हुआ इम्यूनिटी टास्क
इस इम्यूनिटी टास्क में बिग बॉस ने खानजादी को संचालक बनाया था। टास्क के बीच में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बीच जोरदार बहस शुरू हो जाती है। इस झगड़े में ईशा को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह अभिषेक को धक्का मार देती हैं। इतना ही नहीं गेम में खेलते हुए ईशा अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर हाथ तक उठा देती हैं। इसके बाद अभिषेक भी अपना आपा खो देते हैं और ईशा पर चिल्लाने लगते हैं।

ईशा और अभिषेक की हुई लड़ाई
अभिषेक गुस्से में ईशा से कहते हैं- अब तो तुम्हारा असली चेहरा सामने आ गया है। अब तो सबको पता चल गया है तुम्हारे बारे में। अब थोड़ी बोलेगी तू। निकल यहां से। फिर ईशा कहती हैं- बदतमीजी मत कर। इस पर अभिषेक कहते हैं- मैं तो करूंगा। इसके बाद ईशा अभिषेक को धक्का मार देती हैं। फिर अभिषेक कहते हैं- धक्का क्यों मार रही है, तू बदतमीज है।
समर्थ ने की झगड़ा रोकने की कोशिश
इस झगड़े के बीच में कूदकर समर्थ दोनों का बचाव करते हैं। वह अभिषेक को रोकते हैं। हालांकि अभिषेक और ईशा के बीच का झगड़ा बहुत ज्यादा ही बढ़ जाता है। ऐसे में सभी घरवालें उन दोनों को रोकते हैं। वहीं किचन एरिया में अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच राशन को लेकर काफी बहस हो जाती है। ऐश्वर्या शर्मा कंटेस्टेंट अभिषेक को बोलती हैं- अपनी शक्ल देख आईने में, उसके बाद मुझसे बात करना।
खानजादी और ऐश्वर्या शर्मा के बीच बहस
अभिषेक और ऐश्वर्या शर्मा की लड़ाई के बीच खानजादी कूद पड़ती हैं। तभी ऐश्वर्या उनसे बोलती हैं- मैं एक या दो बार तमीज से बात करती हूं, तीसरी बार मेरी साइड से उल्टा थप्पड़ आता है। तभी खानजादी इशारा करते हुए बोलती हैं- इतनी सी है और मेरे लेवल तक नहीं आ सकती है। ये बात सुनते ही समर्थ और ईशा, खानजादी के ऊपर चढ़ जाते हैं और कहते हैं- आपने बॉडी शेमिंग की है। वहीं ऐश्वर्या शर्मा भी खानजादी पर बहुत गुस्सा हो जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications