Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: बिग बॉस के घर में हुई ऐसी लड़ाई, अंकिता लोखंडे ने विकी को कह दी ये बड़ी बात
Bigg Boss 17 Episode Day 5: 'बिग बॉस 17' शुरू हो चुका है और घर वालों की लड़ाई इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस सीजन का पहला वीकेंड का वार आज प्रसारित होगा। इस बार बिग बॉस 17 में पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है। वहीं आज होने वाले वीकेंड के वार एपिसोड में फैंस ये देखने के लिए उत्साहित हैं कि इस बार सलमान खान किस कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे।
अंकिता लोखंडे-विकी जौन के बीच मनमुटाव
वहीं गत 20 अक्टूबर 2023 के एपिसोड में अंकिता लोखंडे बिग बॉस के घर में खुद को अकेला महसूस कर रही हैं। अंकिता अपने पति विकी जैन से शिकायत करती हुई नजर आईं कि वह उनको घर में टाइम नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा शो में शांत स्वभाव के रहने वाले नील भट्ट का भी गुस्सा साफ नजर आया। नील भट्ट ने अंकिता लोखंडे के पति विकी जैन से जमकर लड़ाई की। दोनों की इस लड़ाई को देखकर दूसरे घरवाले भी परेशान हो रहे हैं।

खानजादी और अंकिता की जबर लड़ाई
बिग बॉस के घर में जहां कुछ अच्छे रिश्ते बन रहे हैं तो वहीं कई रिश्तों में खटास भी देखने को मिल रही है। बीते एपिसोड में कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे का गुस्सा साफ नजर आया। अंकिता लोखंडे और खानजादी के बीच बहुत झगड़ा हुआ। दोनों ने एक दूसरे को खूब खरी खोटी भी सुनाई। इस बीच अंकिता लोखंडे का पारा तब और हाई हो गया जब खानजादी ने उनसे कहा- मैं तुम्हारी तरह सीरियल नहीं करती।
खानजादी ने कहा- मैं तेरी तरह सीरियल नहीं करती
वहीं इस बात को सुनने के बाद अंकिता लोखंडे फिर से खानजादी पर चढ़ जाती हैं और कहती हैं- तुम्हारी तरह सीरियल नहीं करती से तेरा क्या मतलब है। तू टेलीविजन पर ही है ये भूल मत। इसके बाद खानजादी कहती हैं- मैं ये कह रही हूं कि मैं सीरियल नहीं कर सकती हूं। हालांकि अंकिता इस बात पर काफी ज्यादा भड़क जाती हैं। इस दौरान सोनिया बंसल अपनी दोस्त खानजादी को संभालती नजर आती हैं। अंकिता लोखंडे अपने पति विकी जैन के बिना ही अपनी लड़ाई लड़ती नजर आईं।
विकी जैन और अंकिता लोखंडे की बहस
बीते एपिसोड में अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन के बीच लड़ाई हो गई थी। इन दोनों की लड़ाई नाश्ते को लेकर होती है। विकी अपनी पत्नी के लिए पोहा बना रहे थे और तभी दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। वहीं अंकिता लोखंडे अपने पति से नाराज नजर आती हैं। वह विकी से कहती हैं कि वो उन्हें टाइम नहीं दे रहे हैं। हालांकि विकी अपनी पत्नी अंकिता को समझाते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है और वो सिर्फ अपना गेम खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications