Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे की दोस्ती में आई दरार, घर में शुरू ड्रामा

Bigg Boss 17 Episode Day 49: बिग बॉस 17 में इन दिनों हर कंटेस्टेंट अपना अपान गेम खेलने में लगा हुआ है। बिग बॉस के घर के अंदर काफी कुछ ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। घरवालों के बीच तकरार जारी है और खूब ड्रामेबाजी भी हो रही है। वहीं बीते एपिसोड में अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच भी मनमुटाव देखने को मिला। इन दिनों दोनों के रिश्ते में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

मन्नारा चोपड़ा-अंकिता लोखंडे की दोस्ती में दरार
इस रिएलिटी शो की शुरुआत में मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। फिर दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने खड़ी हो गईं। फिर दोबारा दोनों ने अपने रिश्तों को सुधारने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब फिर से दोनोंके बीच मनमुटाव शुरू हो गया है।

Bigg Boss 17

फूट-फूटकर रोने लगीं अंकिता लोखंडे
बीचे एपिसोड में दिखाया गया कि गार्डन एरिया में कुछ घरवालें बैठकर बात कर रहे होते हैं, जिनमें अंकिता और मन्नारा भी होती हैं। मन्नारा कंटेस्टेंट अंकिता से कहती हैं- आप मन मन में जो कर रही हैं वो मत करिए। यहां से जाइए। फिर अंकिता वहां से उठकर चली जाती हैं। वहीं अंकिता लोखंडे कंटेस्टेंट सना से कहती हैं- मैं इस लड़की से थक गई हूं। मुझे तकलीफ होने लगी है।मैं ऐसे लोगों के साथ रह नहीं सकती। इतनी गंदी सोच नहीं है मेरी और मैं सच में ऐसी नहीं हूं। इसके बाद अंकिता अपने पति विक्की के पास जाकर फूट-फूट कर रोने लगती हैं। अंकिता अपने पति से बोलती हैं- ये मुझे निर्दयी लगती हैं। कुछ कर, मुझे घर जाना है।

खानजादी और ईशा के बीच हुई तीखी लड़ाई
किचन एरिया में खानजादी कंटेस्टेंट ईशा से कहती हैं- तेरा एक्स भी इसी घर में है और समर्थ भी। ऐसा सुनकर ईशा बोलती हैं- तू तो घर से भागी हुई लड़की है। इसके बाद दोनों के बीच काफी लड़ाई हो जाती है जिसे अभिषेक शांत कराते हैं। वहीं खानजादी, ईशा पर कमेंट करते हुए कहती हैं- वह दो घोड़ों (अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल) की सवारी कर रही है। वहीं ईशा भी खानजादी के माता-पिता को इसमें घसीट लेती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+