Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: घर में शुरू हुआ घमासान, अनुराग ने विक्की जैन-अंकिता लोखंडे से कही ये बात

Bigg Boss 17 Episode Day 45: 'बिग बॉस 17' में इन दिनों घरवालों के बीच काफी घमासान चल रहा है। कंटेस्टेंट अपना अपना गेम खेल रहे हैं और एक दूसरे के साथ सबका विवाद जारी है। फिलहाल घर के अंदर बिग बॉस ने दिमाग वाले सदस्यों को एक नया टास्क दिया है। बिग बॉस घरवालों से कहते हैं- दिमाग वालों आपको मैं एक मौका दे रहा हूं कि अनुराग डोभाल के बदले आप किसी और कंटेस्टेंट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं।

अनुराग ने अंकिता से कही ये बात
दूसरी तरफ अनुराग कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ गार्डन एरिया में बैठे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों से कहा- भाई मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस कितने मैच्योर हैं। अगर उस समय बिग बॉस मेरे कहने पर गेट खोल देते तो मैं वाकई चला जाता। मैं उस वक्त एक अलग ही जोन में था क्योंकि जब आप गुस्से में होते हो तो बहुत ग्रेटफुल होते हो।

vicky jain

घर में शुरू हुई तीखी बहस
इसके बाद अनुराग कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे से कहते हैं- मुझे लगता है कि मैं बहुत ग्रेटफुल हूं। मुझे अब समझ आ रहा है कि बिग बॉस को मुझसे कोई परेशानी नहीं है क्योंकि अगर उन्हें मुझसे कोई दिक्कत होती वो मेरे लिए दरवाजा खोल देते और मुझे जाने देते। उनका क्या जाता है, अगले हफ्ते फिर दो वाइल्ड कार्ड ले आते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

नील भट्ट पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट
दिमाग के मकान वाले सभी लोग यानी विक्की जैन, सना, अरुण और सनी कंटेस्टेंट नील भट्ट का नाम लेते हैं। विक्की कहते हैं- बिग बॉस हम नील भट्ट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं। इस बात को सुनने के बाद नील खडे़ होकर तालियां बजाने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+