Bigg Boss 17 Highlights: इस हफ्ते इन कंटेस्टेंट का हुआ पत्ता साफ, क्या ओरी की वाइल्ड कार्ड पड़ेगी सब पर भारी?

Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 में बीते शनिवार को वीकेंड का वॉर था। बीते एपिसोड में दिखाया गया कि शो में एक तरफ सलमान खान ने ओरी का बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट स्वागत किया। इसके अलावा उन्होंने शो के बाकी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। इस दौरान खानज़ादी इमोशनल हो गई।

बीते एपिसोड में बिग-बॉस के घर काफी बवाल देखने को मिला। शो से अब तक तीन लोगों को पत्ता कट चुका है। वहीं चौथे कंटेस्टेंट को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ये और कोई नहीं बल्कि मशहूर जर्नलिस्ट जिग्ना वोरा हैं। जो कि अपनी रियल लाइफ में काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रही हैं। बता दें कि, जिग्ना वोरा से पहले सोनिया बंसल, नावेद सोले और मनस्वी ममगई शो से बाहर हो चुकी हैं।

bigg boss 17

इसके अलावा शो में ओरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री से सबको खूब हंसाया। वहीं, शो में सनी लियोनी और अभिषेक सिंह ने भी बतौर गेस्ट एंट्री मारी। इस दौरान दोनों सभी कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करते हैं एक-एककर सबसे सवाल करते हैं कि घर में किसको लगता है कि उसकी किस सदस्य से कभी नहीं बॉन्डिंग बन पाएगी। इस पर अभिषेक कुमार का खानजादी नाम लेती हैं। अभिषेक कहते हैं कि उनकी अंकिता के साथ कभी नहीं बन सकती।

वहीं खानजादी शो में काफी इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने सलमान खान से कहा कि लोग यहां उनकी बिमारी का मजाक उड़ाते हैं। जिसके बाद सलमान गुस्से में उन्हें शो से बाहर जाने को कहते हैं। इसके अलावा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मम्मी शो में आती हैं और वह विक्की को डांटती हुई नजर आईं कि क्यों उन्होंने अंकिता पर चप्पल उठाई थी। शो में इस बार काफी ड्रामा देखने को मिला।

बता दें कि, ओरी की बिग-बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है या फिर वह बतौर गेस्ट आए हैं। इसको लेकर अब तक कुछ ऐलान नहीं हुआ है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो शो में अब अब्जू रोजिक की वाइल्ड कार्ड हो सकती है। इसके अलावा कई और नाम सामने आए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में शो में कौन से नए चेहरे देखने को मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+