Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: विकी जैन ने पत्नी अंकिता लोखंडे को जमकर लगाई डांट, घर का माहौल हुआ गर्म
Bigg Boss 17 Episode Day 11: बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बिग बॉस के घर में कई ग्रुप्स बन गए है जो आपस में विवाद करते नजर आ रहे हैं। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स का स्ट्रॉन्ग बॉन्ड बनाता नजर आ रहा है, तो कुछ के बीच अनबन भी देखने को मिल रही है। गत 26 अक्टूबर 2023 के एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विकी जौन के बीच काफी लड़ाई हो रही है, जिसकी वजह से पूरे घर का माहौल गर्म हो गया है। ऐसे में हर कोई अपनी गेम को स्ट्रॉन्ग बनाने में लगा हुआ है।
अभिषेक और ईशा का मनमुटाव जारी
दूसरी तरफ अभिषेक और ईशा के बीच भी मनमुटाव देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि अभिषेक अभी भी ईशा के प्यार में डूबे हुए हैं लेकिन ईशा इसे दोस्ती का नाम देना चाहती है। दोनों के बीच कई बार इस बात को लेकर लड़ाई भी हो जाती है। अभिषेक बातचीत करते हुए ईशा से कहते हैं कि शो में तेरा दोस्त आ सकता है। इस पर जवाब देते हुए ईशा कहती हैं- अभिषेक चुप कर जा ज्यादा मत बोल। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो में ईशा के रुमर्ड बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकते हैं।

अंकिता और विकी जैन के बीच घमासान लड़ाई
अंकिता लोखंडे और विकी जैन के बीच में एक बार फिर से तकरार देखने को मिली। अंकिता अपने पति विकी से कहती है- इस घर में मेरा दम घुट रहा है, मेरे पास कोई नहीं है, विकी मुझे इमोशनल सपोर्ट की जरूरत है और मेरे पास मेरा पति भी नहीं है। ऐसे में विकी गुस्से में अंकिता से कहते हैं- मैं क्या करूं, तेरे पीछे-पीछे रहूं हमेशा। मैं ये सब नहीं कर सकता। इसके बाद अंकिता फूट फूटकर रोने लग जाती हैं।
विकी जैन ने पत्नी अंकिता को लगाई डांट
लेटेस्ट एपिसोड में ये बात तब शुरू होती है जब अंकिता कंटेस्टेंट अभिषेक को देख खराब लुक्स देती हैं। इस पर विकी जैन गुस्से में नजर आते हैं। वह अपनी पत्नी को डांट लगाते हैं कि वह अभिषेक को देखकर क्यों मुंह बना रही हैं। इस बात में वह उनकी हरकतों से शर्मिंदा होने की बात भी कहते हैं, जिसके कारण फैंस का गुस्सा भी बढ़ गया है।
सोनाली और सना के बीच कोल्ड वॉर
हीं सना घरवालों के बीच बैठकर सोनाली के बारे में कुछ बातें कहती नजर आती हैं। ऐसे में सोनाली को बहुत तेज गुस्सा आ जाता है और सना को देखकर चिल्लाने लगती हैं। इसके बाद सोनाली अंकिता के सामने रोने लगती हैं और कहती हैं कि सना हर तरफ मेरे बारे में बुराई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications