Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: ग्रैंड फिनाले से पहले बेघर हो गईं ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे ने कही ये बात

Bigg Boss 17 Episode Day 100: आगामी 28 जनवरी 2024 को 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। उससे पहले ये आखिरी 'वीकेंड का वार' का अंतिम दिन था जिसमें घर से एक और सदस्य बेघर हो गया। पहले आयशा खान को लाइव ऑडियंस के वोटों के आधार पर बेघर कर दिया गया था। अब फिनाले से एक हफ्ते पहले ही ईशा मालवीय को एलिमिनेट कर दिया गया है।

घरवालों ने सलमान खान ने पूछा था सवाल
आपको बता दें कि श के होस्ट सलमान खान ने गत 20 जनवरी के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के घरवालों को बुलाया था, जिनमें विक्की जैन की भाभी, अभिषेक कुमार की मम्मी, मन्रारा चोपड़ा की बहन और ईशा मालवीय के पिता शामिल हुए थे। सलमान ने इस दौरान बहुत सी चीजें क्लियर की थीं और कंटेस्टेंट्स के घरवालों से कई सवाल भी पूछे थे।

ankita lokhande

सलमान ने अंकिता और ईशा की लगाई क्लास
वहीं बीते एपिसोड में सलमान खान ने मन्नारा चोपड़ा को भद्दी बातें बोलने के लिए अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय की जमकर क्लास लगाई। साथ ही इस शो में अनिल कपूर अपनी फिल्म 'फाइटर' को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे और उन्होंने घरवालों के साथ खूब मस्ती की थी।

अनिल कपूर ने घरवालों के साथ की मस्ती
बिग बॉस के घर में अनिल कपूर आते हैं और वह घरवालों से टास्क करवाते हैं। इससे पहले वह स्टेज पर सलमान खान के साथ खूब मस्ती व डांस करते हैं। अनिल कपूर घरवालों से मिलते हैं। वह विक्की जैन से पूछते हैं कि उन्हें अंकिता लोखंडे में पांच कौन-सी चीजें पसंद हैं। इसके बाद अनिल कपूर कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे की जमकर तारीफ करते हैं और बोलते हैं कि वह बहुत खूबसूरत हैं और कमाल की एक्ट्रेस हैं।

फिनाले से पहले ईशा मालवीय हुईं बेघर
सलमानखान फिर अनाउंस करते हैं कि ईशा मालवीय घर से बेघर होती हैं। उनका सफर घर में खत्म होता है। ईशा को अपने एलिमिनेशन से शॉक लगता है। सलमान, ईशा के गेम की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि वह उम्मीद करते हैं कि बाहरी जिंदगी में अच्छा करें। अंकिता और विक्की, ईशा से गले मिलते हैं और रोने लगते हैं। अभिषेक बुरी तरह फूट फूटकर रोते हैं।

अभिषेक ने रोते हुए ईशा को कहा सॉरी
अभिषेक रोते हुए ईशा को बोलते हैं- क्यूं होता है मेरे साथ। बुरा क्यों लग रहा है मुझे। ईशा, अभिषेक को शांत होने के लिए बोलती हैं। वह कहती हैं- अच्छे से कर तू। ऑल द बेस्ट। अभिषेक, ईशा के जाने के बाद उन्हें सॉरी बोलते हैं। वह फिर खुद को बाथरूम में बंद कर लेते हैं और जोर-जोर से रोते हैं।

विक्की और अंकिता की हुई बहस
विक्की और अंकिता की उन्हीं बातों को लेकर बहस हो जाती है, जो 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने बताई थीं। विक्की कहते हैं कि उनकी मम्मी कभी भी इस तरह की बातें नहीं बोल सकतीं। अंकिता कहती हैं कि पहले भी उनके बीच में झगड़े होते रहे हैं, पर वो कभी भी घर तक नहीं पहुंचते थे। लेकिन यहां कैमरा हैं और वो लोग नेशनल टीवी पर हैं, इसलिए सबको पता चल गया। इसी पर विक्की और अंकिता की बहस बढ़ती चली जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+