Bigg Boss 16: कौन है अब्दू रोजिक का दुश्मन हसबुल्ला? जिसकी जल्द होने वाली है वाइल्ड कार्ड एंट्री
बिग बॉस 16 में अब हसबुल्ला की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। जो कि अब्दू रोजिक को घर में चुनौती देने आ रहा है।
Bigg Boss 16 टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस फैंस का सबसे पसंदीदा शो में से एक है। इस बार का सीजन भी काफी दिलचस्प है। आए दिन घर में कंटेस्टेंट के बीच खूब लड़ाई हो रही है। लेकिन इस सब के बीच सबसे शांत कंटेस्टेंट जो हैं वो है अब्दू रोजिक। वह भले ही कद से छोटे हैं लेकिन वो फैंस से लेकर सितारों तक सभी के फेवरेट हैं। अब्दू हर कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। शो में अब तक उनका गुस्सा देखने को नहीं मिला लेकिन लगता है कि अब जल्द ही फैंस को उनका दूसरा रूप देखने को मिल सकता है।

हसबुल्ला की होने वाली है वाइल्ड कार्ड एंट्री
सबसे चुलबुले अब्दू रोजिक के दुश्मन हसबुल्ला की बिग बॉस में एंट्री होने वाली है। जी हां रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के शो मेकर्स ने हसबुल्ला को अप्रोच किया है। उनकी जल्द ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। ये खबर सुनने के बाद फैंस के मन में अब ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हसबुल्ला कौन हैं और क्या वह अब्दू के लिए मुसीबत बन सकते हैं?

कौन है हसबुल्ला?
रूस के रहने वाले हसबुल्ला की उम्र महज 20 साल की है। उनका कद भले ही 3 फूट का है लेकिन उनके कारनामे बड़े-बड़े हैं। हसबुल्ला को भी टिक-टॉक वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है। हसबुल्ला को MMA स्पूफ की वजह से खूब लोकप्रियता मिली थी। हसबुल्ला को MMA स्पूफ की वजह से खूब लोकप्रियता मिली थी।

अब्दू रोजिक हसबुल्ला को मानते हैं कॉम्पिटीटर
हसबुल्ला ने साल 2021 में अब्दू रोजिक को फाइट करने का चैलेंज दिया था। हालांकि इन दोनों के बीच किसी भी तरह की कोई लड़ाई नहीं लेकिन ये दोनों एक दूसरे बस अपना कॉम्पिटीटर मानते हैं। इसके अलावा इनके बीच कोल्ड वॉर भी रहता है।

हसबुल्ला का विवादों से है पुराना नाता
इसके अलावा हसबुल्ला का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। एक बार उन्होंने एक महिला को धमकाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। दरअसल महिला ने उनकी इजाजत के बिना एक वीडियो शेयर किया था जिसके बाद हसबुल्ला आग बबूला हुआ और उन्होंने ये धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया। हालांकि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया था।

लग्जरी लाइफ जीते हैं हसबुल्ला
वहीं अगर एक नजर हसबुल्ला के इंस्टाग्राम पर डालें तो उनके पोस्ट को देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इतनी कम उम्र में भा लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। अब जब से उनके बिग बॉस में आने की चर्चा शुरू हुई है तो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी वह खूब ट्रेंड कर रहे हैं। आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर में अब्दू रोजिक और हसबुल्ला के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications