मेरी बेटी तो सिर्फ... सलमान ने बताया ऑब्सेस्ड, तो सुंबुल संग शालीन के रिश्ते पर पिता ने बोली चौंकाने वाली बात

हाल ही में सुंबुल को कमजोर पड़ता देख उनके पिता का रिएक्शन सामने आया है। सुंबुल के पिता ने शालीन और उनके बारे में बेहद ही चौंकाने वाली बात बोली है।

Bigg Boss 16: बीते एपिसोड में लड़ाई भले ही शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच हुई हो, लेकिन इस पूरे मुद्दे में जिस एक शख्स ने जमकर सुर्खियां बटोरीं, वो थी सुंबुल तौकीर। सुंबुल जिस कदर शालीन पर लिपटरकर रोईं और उन्हें अपनी जगह से हिलने ही नहीं दिया, उनका ये रूप फैंस के लिए काफी शॉकिंग था। वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने सुंबुल की जमकर क्लास लगाई। इसके बाद सुंबुल भी रोते-रोते सलमान खान के हाथ जोड़ने लगी और बोलीं कि उन्हें इस शो में बिल्कुल भी नहीं रहना। टीना ने भी इस बीच कहा कि सुंबिल को शालीन से प्यार है इसलिए वो अकसर शालीन और उनके बीच में घुस जाती हैं। वहीं सलमान ने भी सुंबुल की आंखे खोलने की कोशिश करते हुए कहा कि शालीन को जब जरूरत होती है, टीना के पास चले जाते हैं और जब सुंबुल की जरूरत होती है तो उनके पास आ जाते हैं। अब इस पूरे मसले पर सुंबुल के पिता का रिएक्शन सामने आया है।

शालीन के लिए ऑब्सेस्ड दिखीं सुंबुल

शालीन के लिए ऑब्सेस्ड दिखीं सुंबुल

शुरुआत में सुंबुल काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट नजर आ रही थीं। सुंबुल को देखकर ऐसा लग रहा था, कि वो शो में पूरे वक्त काफी मजबूती से खड़ी भी रहेंगी। लेकिन वक्त बीतने के साथ-साथ सुंबुल की छवि एक कमजोर और हर वक्त रोने वाले कंटेस्टेंट की बन गई। सुंबुल शालीन के लिए ऑब्सेस्ड नजर आईं। हालांकि, इस मसले पर अब सुंबुल के पिता का रिएक्शन सामने आया है।

क्या बोले सुंबुल के पिता?

क्या बोले सुंबुल के पिता?

ईटाइम्स संग बातचीत में सुंबुल के पिता ने कहा कि सुंबुल शालीन के लिए ऑब्सेस्ड नहीं है बल्कि वो तो शालीन की केयर करती है। जब एमसी स्टैन और शालीन की लड़ाई हुई, तो सौंदर्या भी एमसी स्टैन को पकड़कर शांत करवाती दिखीं। लेकिन किसी ने इसपर ध्यान ही नहीं दिया। और सुंबुल लाइमलाइट में आ गईं।

'सब एक दूसरे को किस कर रहे तो..'

'सब एक दूसरे को किस कर रहे तो..'

सुंबुल के पिता ने कहा कि सब एक दूसरे को किस कर रहे हैं गले लग रहे हैं। यहां सब एक-दूसरे के दोस्त हैं। पर अगर सुंबुल करती है तो उसको बोला जाता है। ये सब पहले दिन से ही चल रहा है। सबको पता है कि अगर वे सुंबुल को टारगेट करेंगे, तो चर्चा में रहेंगे। सुंबुल सभी घरवालों के लिए एक सॉफ्ट टारगेट बन गई हैं।

पिता ने बोली चौंकाने वाली बात

पिता ने बोली चौंकाने वाली बात

सुंबुल के पिता बेहद ही चौंकाने वाली बात करते हुए कहा कि सुंबुल को शालीन के अंदर एक फादर फिगर नजर आता है। क्योंकि दोनों के बीच कई सारी चीजें हैं, जो एक जैसी हैं। उनके पिता ने कहा कि सुंबुल के साथ भी एक बार ऐसा ही कुछ हो चुका है (शालीन और स्टैन की फाइट के बारे में बात करते हुए) ये बात पांच साल पहले की है।

सुंबुल की पापा से कराई बात

सुंबुल की पापा से कराई बात

हाल ही में शो के एक एपिसोड का प्रोमो भी जमकर वायरल हुआ, जिसमें सुंबुल को कन्फेशन रूम में बुलाकर उनकी बात उनके पापा से करवाई गई। सुंबुल इस दौरान काफी रोईं और उन्होंने कहा कि वे अब सिर्फ अपने पापा की बात मानेंगी। अब वे भटकेंगी नहीं।

सलमान ने लगाई सुंबुल की क्लास

सलमान ने लगाई सुंबुल की क्लास

बताते चलें कि वीकेंड पर सलमान खान ने सुंबुल की क्लास लगाई थी। एक्टर ने कहा कि सुंबुल शालीन के लिए ऑब्सेस्ड हैं। सुंबुल के पिता ने शुरुआत में उन्हें काफी समझाया भी था, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपने पिता की एक भी नहीं सुनी और वापस शालीन भनोट के पास चली गईं। हालांकि, सुंबुल नहीं मानती कि शालीन के लिए उनके दिल में प्यार है। वे कहती हैं कि वे उन्हें एक अच्छा दोस्त ही मानती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+