Bigg Boss 16: श्रीजिता हो गईं बिग बॉस 16 से बेघर, अब्दू रोजिक की विदाई पर कंटेस्टेंट्स का हुआ ये हाल

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि दो कंटेस्टेंट इस शो को अलविदा कह देते हैं जिनमें से एक हैं श्रीजिता डे और अब्दू रोजिक। वहीं अब्दू के घर से जाने से लोग हैरान हो रहे हैं।

abdu rozik

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले की तरफ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में इस वीकेंड के वार में दो कंटेस्टेंट इस शो को अलविदा कह देंगे। शुक्रवार के वार एपिसोड में लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया घर में कंटेस्टेंट्स से मिलने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच भारती सिंह सभी के साथ मस्ती करती हुई नजर आती हैं। इसके अलावा शो के दौरान कुछ गेम्स भी खेले जाते हैं। अब बिग बॉस 16 के आज के एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है। शनिवार के वार एपिसोड में नॉमिनेशन का निष्कर्ष सामने आ जाएगा जिसके चलते दो लोग शो को अलविदा कह देंगे। ये दोनों श्रीजिता डे और अब्दू रोजिक हैं।

शनिवार के वार का प्रोमो हुआ जारी

इस सप्ताह बिग बॉस 16 में कई कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था। इनमें निमृत कौर अहलूवालिया, एमसी स्टैन, श्रीजिता और सुम्बुल तौकीर के नाम शामिल थे। शनिवार के वार के प्रोमो में होस्ट सलमान खान स्टेज पर घर से बेघर होने वाले सदस्य का नाम अनाउंस करते हैं। सलमान बोलते हैं कि जो आज घर से बेघर हो रही हैं वह हैं श्रीजिता डे।

श्रीजिता डे हुईं घर से बाहर

प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान आगे कहते हैं- बेस्ट ऑफ लक श्रीजिता, फिर मिलते हैं। अपना ध्यान रखो श्रीजिता। तुम बहुत अच्छा खेली। जिंदगी के लिए ऑल द बेस्ट। इसके बाद श्रीजिता सलमान खान को थैंक्यू बोलती हैं और सभी घरवालों से मुलाकात करती हैं। आपको बता दें कि श्रीजिता वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में वापस आई थीं।

अब्दू की विदाई पर भावुक हुए घरवाले

दूसरे प्रोमो में बिग बॉस सभी घर वालों के सामने एक खास अनाउंसमेंट करते हैं। उस दौरान कंटेस्टेंट लिविंग एरिया में बैठे होते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि शो के इस सीजन में ये पहली बार हो रहा है, जिसके बाद सभी घर वाले हैरान हो जाते हैं। इसके बाद सभी लोग अब्दू रोजिक की तरफ देखने लगते हैं। अब्दू एक-एक करके सभी सदस्यों से मिलते हुए घर से विदा लेते हैं। उस दौरान अब्दू सभी को आई लव यू कहते हुए निकल जाते हैं। अब्दू के घर से जाने के बाद सभी कंटेस्टेंट रोते हुए दिखाई देते हैं।

शो की जान थे अब्दू रोजिक

शो की जान थे अब्दू रोजिक

बिग बॉस 16 शो के सबसे चहेते, क्यूट और समझदार कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक आज ये शो छोड़ देंगे। आपको बता दें कि अब्दू ने पहले दिन से लेकर अब तक इस शो में अपना चार्म बरकरार रखा है। उन्होंने अब तक अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया था। वह अब इस शो से हमेशा के लिए चले जाएंगे।

पर्सनल काम के चलते अब्दू ने छोड़ा शो

पर्सनल काम के चलते अब्दू ने छोड़ा शो

बिग बॉस के फैनक्लब के मुताबिक, अब्दू रोजिक आज बिग बॉस सीजन 16 को अलविदा कह देंगे। खबर है कि उनकी कुछ कमिटमेंट्स हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए उन्हें अब इस रिएलिटी शो को छोड़कर जाना ही होगा। वह अब इस शो को आगे नहीं कर पाएंगे। उन्हें आखिरकार आज इस शो को अलविदा कहना ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+