Bigg Boss 16: सलमान खान निकालेंगे शालीन भनोट की चिकन की गर्मी, अर्चना गौतम की जमकर लगेगी क्लास

Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 16' शो के होस्ट सलमान खान 'शुक्रवार का वार' में कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते नजर आएंगे। सबसे ज्यादा बैंड अर्चना गौतम और शालीन भनोट की बजने वाली है।

Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' आजकल सुर्खियों में छाया हुआ है। शे में हर दिन कुछ न कुछ मजेदार जरूर हो रहा है। आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म मेकर साजिद खान के शो में कंटेस्टेंट बनकर एंट्री करने बाद से लोग काफी नाराज आ रहे थे। हालांकि साजिद खान की वजह से ही ये शो इस बार लोगों के बीच बहुत ज्यादा फेमस हो रहा है। ये रिएलिटी शो सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में आज यानी 4 नवंबर को वीकेंड का वार एपिसोड होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान 'शुक्रवार का वार' में कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते नजर आएंगे। सबसे ज्यादा बैंड अर्चना गौतम और शालीन भनोट की बजने वाली है।

'बिग बॉस 16' में पहुंचीं जाह्नवी कपूर

'बिग बॉस 16' में पहुंचीं जाह्नवी कपूर

बिग बॉस 16 'शुक्रवार का वार' का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इसमें दिखाया गया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर सनी कौशल अपनी फिल्म 'मिली' को प्रमोट करने के लिए घर के अंदर जाते हैं, जहां जाह्नवी अपने चहीते अब्दू रोजिक से पूछती हैं कि वो कैसी लग रही हैं। ये सुनकर अब्दू शर्म से लाल हो जाते हैं और कहते हैं कि बहुत ही खूबसूरत। वो अब्दू के कान में कुछ बोलती हैं और फिर कहती हैं कि आपको मेरा नंबर याद होगा न।

'शुक्रवार के वार' का प्रोमो हुआ रिलीज

'शुक्रवार के वार' का प्रोमो हुआ रिलीज

आपको बता दें कि इस सप्ताह शो की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने बिग बॉस और मेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया था। वहीं कंटेस्टेंट शालीन भनोट के चिकन के चक्कर में घर में काफी बवाल हो रहा है। ऐसे में सलमान ने खुद बिग बॉस से कह दिया है कि जो भेज रहे हो, वो भी क्यों भेज रहे हो। इसके प्रोमो में दिखाया गया है कि अर्चना गौतम इल्जाम लगाती हैं कि उनके चार बैग नहीं आए हैं।

अर्चना गौतम ने बिग बॉस पर लगाया चोरी का इल्जाम

अर्चना गौतम ने बिग बॉस पर लगाया चोरी का इल्जाम

अर्चना गौतम कहती हैं- चार बैग थे मेरे, मेरे चारों बैग गायब हो गए, वैनिटी से। फिर वो पूछती हैं कि किसने चोरी किया है। वो आगे कहती हैं- मुझे कोई टेंशन नहीं है। अब देखो तुम्हारे शो का छीछालेदर करूंगी मैं। ये सब सुनकर सलमान खान गुस्से से कहते हैं- पता नहीं आप किस लोगों के साथ उठती बैठती हैं, जो आपके कपड़े चुरा लेते हैं। हम उन लोगों में से नहीं हैं अर्चना।

सलमान खान ने ली शालीन भनोट की क्लास

सलमान खान ने ली शालीन भनोट की क्लास

इसके बाद सलमान खान शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट शालीन भनोट के चिकन वाले मुद्दे पर आ जाते हैं। सलमान खान गुस्से में शालीन से कहते हैं- आपका चिकन चिकन चिकन इतना हो गया है। टास्क शुरू होने से पहले। रात को सोने से पहले। फिर सलमान खान बिग बॉस से कहते हैं, 'ये सब भेज क्यों रहे हो यार, मैं तो बोलूंगा कि ये भी बंद कर दो। फिर वह शालीन से बोलते हैं- आपका फोकस ट्रॉफी पर होना चाहिए। चिकन पर नहीं। ये फनी नहीं है। ये बहुत ज्यादा इरिटेटिंग है।

शालीन भनोट बिग बॉस से कर रहे थे चिकन की डिमांड

शालीन भनोट बिग बॉस से कर रहे थे चिकन की डिमांड

आपको बता दें कि बीते एपिसोड में शालीन भनोट बार-बार बिग बॉस से चिकन मांग रहे थे, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया और बताया कि घर में जो राशन भेजा गया है, उसमें चिकन भी भेजा गया है। लेकिन शालीन की ये डिमांड थी कि वो हर दिन घरवालों से चिकन के लिए 'भीख' नहीं मांग सकते, उनके लिए हर दिन अलग से चिकन भेजा जाए, लेकिन बिग बॉस ने उनकी एक नहीं सुनी और कहा कि घर में अलग से चिकन नहीं भेजा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+