मिस इंडिया बनने के बाद भी काम के लिए भटक रहीं मान्या सिंह, अब भी ऑटो चलाते हैं पिता

बिग बॉस के घर में एंट्री लेते वक्त मान्या ने सलमान खान को अपने स्ट्रगल की जो दास्तां सुनाई, उसे सुनकर भाईजान भी भावुक हो गए।

मुंबई, 2 अक्टूबर: दर्शकों का पसंदीदा शो 'बिग बॉस' शुरू हो चुका है। शो के होस्ट सलमान खान ने शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स का जोरदार स्वागत किया। इस बार घर में फेमिना मिस इंडिया की रनर-अप रहीं मान्या सिंह भी ग्लैमर का तड़का लगाने को तैयार हैं। मान्या ने शो में अपनी शानदार एंट्री से दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया। शो में मान्या दर्शकों को दिखाएंगी कि वे रियल जिंदगी में कैसी हैं। अब देखना ये होगा कि ब्यूटी क्वीन मान्या शो से दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं। इस दौरान मान्या ने सलमान खान को अपने स्ट्रगल की जो दास्तां सुनाई, उसे सुनकर भाईजान भी भावुक हो गए।

मिस इंडिया रनर अप बनकर बटोरी सुर्खियां

मिस इंडिया रनर अप बनकर बटोरी सुर्खियां

फेमिना मिस इंडिया की रनर अप बनकर मान्या सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मान्या के लिए ये मुकाम इसलिए भी खास रहा, क्योंकि वे ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेटी हैं। ऐसे में शो के पहले दिन जब घर में मान्या की ग्रैंड एंट्री हुई, तो सलमान खान से बातचीत में उन्होंने अपने स्ट्रगल की बात बताई।

मान्या का चौंकाने वाला खुलासा

मान्या का चौंकाने वाला खुलासा

मान्या ने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि ब्यूटी टाइटल जीतने के अलावा काम की अगर बात करें, तो उन्हें मिला ही नहीं। मान्या कहती हैं कि मिस इंडिया टाइटल जीतने के बाद दो सालों में उन्हें सिर्फ दो ऐड्स में ही काम मिला। ये जर्नी मेरे लिए बहुत कठिन रही है।

अब भी ऑटो चलाते हैं पिता

अब भी ऑटो चलाते हैं पिता

मान्या बताती हैं कि मेरे पिता अब भी ऑटो रिक्शा चलाते हैं। वे कहती हैं कि एक कॉम्पिटीशन जीतना इंडस्ट्री में बड़ा बनने के लिए काफी नहीं है। मेरा सफर चुनौतियों भरा रहा है लेकिन मैं डटी रहूंगी। जब सलमान खान ने पूछा कि उन्हें काम क्यों नहीं मिल रहा है तो मान्या ने कहा कि ऐसा उनके स्किन कलर की वजह से हो सकता है।

'स्किन टोन की वजह से नहीं मिलता काम'

'स्किन टोन की वजह से नहीं मिलता काम'

मान्या बताती हैं कि ज्यातातर ऑफर मेरे डार्क स्किन टोन की वजह से नहीं मिल पाए। लोग कहते थे कि एक पेजेंट जीतना ही काफी नहीं है। इतना ही नहीं, मान्या ने बताया कि मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद भी उनके पिता ऑटो रिक्शा ही चलाते हैं।

सलमान ने शो में किया स्वागत

सलमान ने शो में किया स्वागत

बताते चलें कि बिग-बॉस के घर में एंट्री लेने से पहले मान्या ने सलमान खान के साथ कैट वॉक की। इसके बाद भाईजान ने उनका बिग-बॉस के घर पर वेलकम किया। मान्या की स्ट्रगल स्टोरी जिसने भी सुनी, वो भावुक हो गया। अब देखना ये होगा कि ब्यूटी क्वीन मान्या कैसे फैंस के दिलों में जगह बना पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+