सलमान खान ने दिया बड़ा ही मुश्किल टास्क, टीना या सुंबुल में से किसे बचाएंगे शालीन भनोट?

बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान शालीन भनोट को एक टास्क देते हैं, जिसमें उन्हें सुंबुल और टीना में से किसी एक को बचाना होगा। लेकिन ईनाम की राशि में से 25 लाख रुपये कट जाएंगे।

Bigg Boss 16

BB Weekend Ka Vaar: सलमान खान अकसर वीकेंड में आकर घरवालों की बैंड बजाकर रख देते हैं। सिर्फ सलमान खान के जवाब से ही घरवालों के दोगलेपन का पता लग जाता है। पूरे हफ्ते फेक रहकर वे अन्य कंटेस्टेंट्स को तो बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन दर्शकों को नहीं। वहीं शो के होस्ट सलमान खान भी सिर्फ एक बार आकर ही उनकी सच्चाई को एक-दूसरे के सामने लाकर रख देते हैं। हाल ही में सलमान ने शो के कंटेस्टेंट शालीन भनोट को एक ऐसा टास्क दिया, जिसमें शालीन संकट में फंसे हुए नजर आए। इस टास्क में शालीन को टीना और सुंबुल में से किसी एक के लिए बजर दबाना था। दोनों ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में एक बजर दबाने से सलमान ने शालीन के सामने 25 लाख रुपये कटने की शर्त भी रखी थी। अब शो के अपकमिंग एपिसोड का ये प्रोमो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

शालीन-टीना की दोस्ती पर उठ रहे सवाल

शालीन-टीना की दोस्ती पर उठ रहे सवाल

शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच इतने दिनों से क्या चल रहा है, इस बात से अभी तक कोई रूबरू ही नहीं हो सका है। हो भी भला कैसे? एक दिन दोनों जमकर लड़ते हैं, तो दूसरे दिन एक-दूसरे को गले लगाते हुए जो नजर आते हैं। वहीं शालीन सुंबुल की बात की जाए, तो पिता की बातों से नाराज शालीन बीते दिनों सुंबुल पर जमकर नाराज हुए थे। लेकिन अब कहीं ना कहीं उनसे बात करने का बहाना ढूंढते नजर आते हैं।

सुंबल ने पहले ही कर लिया किनारा

सुंबल ने पहले ही कर लिया किनारा

सुंबुल की बात की जाए, तो अब उन्होंने अपनी गेम सुधारने के लिए शालीन और टीना से किनारा कर ही लिया है। वहीं शालीन भनोट और टीना के बीच की तकरार तो कोई नई बात है ही नहीं। ये रिश्ता भी सबकी समझ से परे है। इस बीच एक टास्क में सुंबुल और टीना दोनों ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गईं।

सलमान ने शालीन को दे डाला ये टास्क

सुंबुल और टीना के अलावा घर से बेघर होने के लिए निमृत कौर और एमसी स्टैन भी नॉमिनेट हुए हैं। अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने शालीन के सामने ऐसी कंडीशन लाकर खड़ी कर दी, जिसकी शायद फैंस को भी उम्मीद ना रही हो। दरअसल, सलमान खान ने शालीन को सुंबल और टीना में से किसी एक के लिए बजर बजाकर 25 लाख गंवाने की च्वाइस दी।

दोस्त और 25 लाख का है सवाल...

दोस्त और 25 लाख का है सवाल...

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि शालीन भनोट अपने दोस्तों को बचाने के लिए विजेता की पुरस्कार राशि में से 25 लाख रुपये की कटौती करने के फैसले के लिए भ्रम में हैं। शालीन गंभीर स्थिति में नजर आते हैं, इतने में टाइम भी आउट हो जाता है। लेकिन फिर भी... क्या शालीन अपने दोस्तों को बचाने के लिए 25 लाख की बलि दे देगा? ये बात तो एपिसोड देखने के बाद ही साफ हो पाएगी।

सलमान ने शुरू की उल्टी गिनती

सलमान ने शुरू की उल्टी गिनती

प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान शालीन भनोट को टास्क देते हैं। सलमान कहते हैं कि टीना और सुंबुल में से कोई भी बेघर ना हो .. उसके लिए बजट दबाएं लेकिन फिर ईनाम की राशि में से 25 लाख रुपये कट जाएंगे। इसके बाद सलमान खान उल्टी गिनती शुरू कर देते हैं। क्लिप के अंत में सलमान कहते हैं कि अब देखते हैं कि कौन इस घर से बेघर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+