Bigg Boss 16: फिनाले से पहले ही 'बिग बॉस 16' छोड़ सकते हैं सलमान खान, जान लें असली वजह
Bigg Boss 16: सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सलमान खान 'बिग बॉस 16' शो को फिनाले से पहले ही छोड़ सकते हैं। उनकी जगह किसी खास सेलेब को फिनाले होस्ट करने के लिए दिया जाएगा।

Bigg Boss 16: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस शो में लोगों को हर दिन कुछ न कुछ नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। कभी घरवालों में प्यार नजर आता है तो कभी ये एक दूसरे से बहुत नफरत करने लग जाते हैं। कभी-कभी तो कई कंटेस्टेंट अपनी हदें ही पार कर जाते हैं। ये एक दूसरे को और उनके परिवार वालों के खिलाफ गंदें शब्दों का इस्तेमाल करने लगते हैं तो कभी हाथापाई पर भी उतर आते हैं। ऐसे में शो के होस्ट सलमान खान 'वीकेंड के वार' पर आकर इन सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते हैं। सलमान खान बुरा बर्ताव करने वाले सभी घर वालों को लताड़ते नजर आते हैं। ऐसे में खबर है कि शो के होस्ट सलमान खान बिग बॉस 16 के फिनाले से पहले ही इसे अलविदा कह सकते हैं।

सलमान खान छोड़ सकते हैं 'बिग बॉस 16'
आपको बता दें कि हर साल फैंस को बिग बॉस शो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार होता है। इस शो को लंबे समय से सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। सलमान के फैंस का भी इस शो को काफी सपोर्ट मिलता है। कई लोग तो सिर्फ सलमान खान की वजह से ही इस रिएलिटी शो को देखना पसंद करते हैं। सलमान खान न सिर्फ कंटेस्टेंट्स को डांटते नजर आते हैं बल्कि उनके साथ जमकर मस्ती भी करते हैं। लेकिन अब जल्द ही सलमान खान इस शो को क्विट करने वाले हैं।

सलमान खान का कॉन्ट्रैक्ट हो रहा है खत्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान का इस शो से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। हालांकि इस शो के लिए सलमान खान को काफी अहम माना जाता है। दर्शकों के साथ साथ बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स भी वीकेंड के वार में सलमान खान को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सलमान खान इस शो को फिनाले से पहले ही छोड़ सकते हैं। उनकी जगह किसी खास सेलेब को फिनाले होस्ट करने के लिए दिया जाएगा।

करण जौहर सलमान को कर सकते हैं रिप्लेस
आपको बता दें कि बिग बॉस 16 शो के होस्ट सलमान खान को बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर रिप्लेस कर सकेत हैं। खबर है कि बिग बॉस 16 को फिनाले से पहले ही सलमान खान छोड़ देंगे। ऐसे में करण जौहर फिनाले को होस्ट कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी 12 जनवरी 2023 को सलमान खान का बिग बॉस के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। ऐसे में अगर सलमान खान इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने पर कोई विचार नहीं करते हैं तो शो को करण जौहर होस्ट करेंगे।

फरवरी 2023 में होगा शो का फिनाले
जानकारी के अनुसार बिग बॉस 16 के फिनाले को फिलहाल फरवरी में शिफ्ट कर दिया गया है। पहले ये शो जनवरी में खत्म होने वाला था लेकिन बाद में इसका एक्सटेंशन कर दिया गया। वहीं सलमान खान फरवरी 2023 में मनीष शर्मा की फिल्म टाइगर 3 की बची हुई शूटिंग को पूरी करने वाले हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान शो को फिनाले से पहले ही छोड़ सकते हैं।

बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करते थे करण जौहर
आपको बता दें कि इससे पहले जब सलमान खान को डेंगू हुआ था तो कुछ हफ्तों के लिए वीकेंड के वार को फिल्म मेकर करण जौहर ने ही होस्ट किया था। वहीं करण जौहर बिग बॉस ओटीटी को भी होस्ट कर चुके हैं। खबरों की मानें तो शो के मेकर्स इस मामले को लेकर सलमान खान और करण जौहर दोनों से बात कर रहे हैं। हालांकि अभी भी इस मामले में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications