Bigg Boss 16: 3 फुट के अब्दू रोजिक कभी सड़कों पर खड़े होकर मांगते थे पैसे, अब हैं करोड़ों के मालिक
अब्दू रोजिक की एक पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह सड़क गाना गाकर पैसे कमाते हुए नजर आ रहे हैं।
Abdu Rozik Viral Video: सलमान खान का सबसे चर्चित शो बिग-बॉस 16 आए दिन कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहता है। शो में लेकिन एक ऐसा कंटेस्टेंट है जिसके बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। वो और कोई नहीं बल्कि 19 साल के अब्दू रोजिक हैं। जिन्होंने अपनी क्यूटनेस से लाखों फैंस का दिल जीता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लग्जरी लाइफ जीने वाले अब्दू रोजिक का एक समय काफी मुश्किलों भरा रहा है?

अब्दू रोजिक कभी घर खर्च के लिए गाते थे गाना
तजाकिस्तान के रहने वाले अब्दू रोजिक ने आज अपनी मेहनत के बल पर महज 19 साल की उम्र में काफी फेम हासिल कर लिया। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब अब्दू रोजिक आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उनके परिवार वालों का भी जीवन काफी मुश्किलों भरा रहा है। जिसका बड़ा सबूत ये वायरल वीडियो है।

मुश्किल हालातों से गुजर चुके हैं अब्दुल
अब्दू रोजिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके बचपन का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर खड़े होकर अब्दू रोजिक गाना गाकर पैसे कमा रहे हैं। तो वहीं अब्दू की आवाज से खुश होकर लोग उनके हाथों में पैसे थमाकर आगे बढ़ रहे हैं।

लोगों के लिए हैं बड़ी मिसाल
अब्दू रोजिक की वीडियो उन सभी के लिए एक इंस्पीरेशन है जो कि कड़ी मेहनत करके भी मुकाम हासिल नहीं कर पा रहे हैं। अब्दू रोजिक ने छोटी सी उम्र से बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कभी अपने छोटे कद को अपनी सफलता के बीच का रोड़ा नहीं बनने दिया। यही वजह है कि नन्हे से अब्दू रोजिक ने अपनी काबिलियत के दम पर आज दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की।

अब्दू रोजिक की है ये तमन्ना
अब्दू रोजिक को पॉपुलैरिटी के बल पर बिग-बॉस के घर आने का मौका मिला। उन्होंने कई बार अपने मुश्किलें भरे दिनों को याद किया। साजिद खान संग बात करते हुए अब्दू ने बिग बॉस में कहा था कि लोग उन्हें अमीर समझते हैं। लेकिन वो अमीर नहीं हैं। अब्दू ने अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए कहा था- हमारे पास रहने के लिए पहले एक अच्छा घर भी नहीं था। घर की छत से पानी टपकता था। इसके साथ ही अब्दू रोजिक ने बताया था कि उन्हें पैरेंट्स को लग्जरी गाड़ी देने की तमन्ना है।

फैंस को किया अपनी क्यूटनेस का दीवाना
अब्दू रोजिक आज की जेनरेशन के लिए एक बड़ी मिसाल हैं। 3 फूट के अब्दू रोजिक का क्यूट अंदाज हमेशा फैंस का दिल जीत लेता है। शो में एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई होती है तो वहीं अब्दू रोजिक एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने फैंस को अपना दीवाना बना रखा है। फैंस उनको बिग बॉस में आगे तक देखना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications