Bigg Boss 15:'तुम भीख मांगते कि मुझे इस घर से निकालो',प्रतीक के कमेंट से गुस्साए सलमान खान
मुंबई, 13 नवंबर: बिग बॉस 15 के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच हो रही लड़ाई सुर्खियां बटोर रही है। इस सप्ताह अफसाना और शमिता की लड़ाई के बाद प्रतीक सहजपाल और राजीव अदातिया के बीच हुआ झगड़ा काफी बुरे मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार के वीकएंड के वार में सलमान खान एक नहीं बल्कि तीन-तीन घरवालों की क्लास लगाते दिखेंगे। सलमान खान ने जय भानुशाली, प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज को फटकार लगाई। लेकिन सलमान खान का एक बार फिर से प्रतीक पर गुस्सा फूटा है। गुस्से में सलमान यहां तक कह गए कि, अगर मैं तुम्हारे साथ शो में होता तो तुम भीख मांगते कि मुझे शो से निकालो।

प्रतीक सहजपाल पर भड़के सलमान खान
कलर्स टीवी ने आज आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। जिसमें सलमान बहुत गुस्से में नजर आ रहे हैं। वह उमर रियाज से कहते हैं, 'उमर आप अकेले ही हो जो अग्रेशन दिखा सकते हो? मेरा अग्रेशन देखना चाहोगे आप?' इसके बाद वह जय भानुशाली के लिए कहते हैं कि उनकी सिर्फ आवाज है और कोई मुद्दा नहीं है। सलमान कहते हैं कि उनके शो में होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
'तुम भीख मांगते कि मुझे इस घर से निकालो'
इसके बाद सलमान प्रतीक सहजपाल के पास आते हैं। सलमान खान कहते हैं: मैं वो लाइन कभी क्रॉस नहीं करता प्रतीक क्या मतलब था इसका जो तुम राजीव को बोल रहे थे। इस पर प्रतीक अपने बचाव में कहते हैं कि मेरा कुछ ऐसा मतलब नहीं था। सलमान उनकी इस बात पर और भी ज्यादा भड़क जाते हैं और कहते हैं कि, तुम लाइन क्रॉस कर रहे हो। अगर मैं तुम पर जोक बनाउं तो कैसा लगेगा? तुम दो सेकेंड के अंदर रो दोगे।

पहले भी सलमान प्रतीक की लगा चुके हैं क्लास
सलमान खान यहीं नहीं रुकते, वे आगे प्रतीक से कहते हैं कि, तुम्हारे साथ मुझे ही होना चाहिए था।अगर मैं तुम्हारे साथ शो में होता तो तुम भीख मांगते कि मुझे शो से निकालो। अब देखना है कि, इस वीकएंड में सलमान के गुस्से के कौन-कौन शिकार होते हैं? इसी एपिसोड में प्रतीक और उमर के बीच एक बार बुरी फाइट देखने को मिलेगी। उनके बीच की लड़ाई देख सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ भी डर गईं। दोनों अभिनेता बिग बॉस हाउस में अपनी फिल्म बंटी और बबली 2 का प्रमोशन करने पहुंचे थे।
गेस्ट के सामने भिड़े प्रतीक और उमर
सिद्धांत और शरवरी ने घरवालों को एक टास्क दिया था, इस टास्क में कीचड़ वाला पानी का प्रयोग करना होता है। घर में जो कंटेस्टेंट दूसरे को नहीं देखना चाहता उसके ऊपर ये फेंकने के लिए कहा जाता है। इस दौरानइसमें प्रतीक और उमर एक-दूसरे पर कीचड़ वाला पानी फेंकते थे और भिड़ जाते हैं। दोनों एक-दूसरे पर पर्सनल कॉमेंट करते हैं। इस फाइट को देखकर सिद्धांत और शरवरी भी डरा जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications