शमिता की ब्रेस्ट के लिए बोलीं राखी सावंत- भगवान ने तिजोरी दी है तो उठाओ फायदा

मुंबई, 16 दिसंबर: बिग बॉस का 15वां सीजन अब अपने आखिरी दौर की तरफ बढ़ रहा है। शो के कंटेस्टेंट अब के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश में जुटे हैं। इन दिनों शो का टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा है। इस टास्क को लेकर राखी सावंत ने शमिता शेट्टी को कुछ ऐसी सलाह दी है, जिसकी चर्चा है। राखी ने ब्रेस्ट को तिजोरी बताते हुए शमिता को ब्रा में चीजें छुपाने का मशविरा दिया है।

घर से चुरानी हैं चीजें

घर से चुरानी हैं चीजें

बिग बॉस 15 के घर में नए टिकट टू फिनाले टास्क के तहत घर के एक हिस्से को म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है। इसमें कुछ कंटेस्टेंट्स को चोर बनकर वहां से चीजें चुरानी हैं। शमिता शेट्टी भी इन चोरों में से एक है। टास्क शुरू होने से पहले राखी सावंत और शमिता शेट्टी बातचीत करते नजर आए। राखी जो कि संचालिका है, उन्होंने शमिता को चोरी का तरीका बताया है।

तु्म ब्रा में छुपा लेना चीजें

तु्म ब्रा में छुपा लेना चीजें

राखी शमिता से कह रही हैं, टास्क में प्रतियोगी आपस में लड़े-झगड़ेंगे, मैं उनका ध्यान भटका दूंगी और उन्हें व्यस्त रखूंगी। इसी दौरान तुम चीजें चोरी करके ब्रा में छुपा लेना। शमिता सोचतीं हैं कि वह अपनी ब्रा के अंदर सारी चीजें कैसे छिपाएगी। राखी इस पर कहती हैं, भगवान ने कुछ दिया हो या ना दिया हो, हमको तय तिजोरियां दी हैं। इस पर शमिता मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं- राखी, आई लव यू।

राखी पहले ही फाइनल में जगह बना चुकीं

राखी पहले ही फाइनल में जगह बना चुकीं

राखी सावंत पहले ही शो के फाइनल में जगह बना चुकी हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते टिकट टू फिनाले का टिकट जीता था। वह घर की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। राखी के पति रितेश भी शो का हिस्सा हैं। बिग बॉस 15 में राखी सावंत इस सीजन के फिनाले में एंट्री करने वाली पहली कंटेस्टेंट बन चुकी हैं।

राखी का पति से हुआ झगड़ा

राखी का पति से हुआ झगड़ा

टिकट टू फिनाले टास्क टास्क की वजह से सभी एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं। राखी सावंत और उनके पति रितेश के बीच भी टास्क शुरू होने से पहले ही लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला है। राखी सांवत ने अपने पति रितेश को 'आपको टायलेट जाना है तो चले जाए' बोल दिया, जिससे बात बढ़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+