Bigg Boss 15: हार के बाद खुद को संभाल नहीं पाए प्रतीक सहजपाल, स्टेज पर फूट-फूटकर लगे रोने

मुंबई, 31 जनवरी। एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस-15' की विनर बन गई हैं, उन्होंने रनर अप रहे प्रतीक सहजपाल को हराया। ग्रैंड फिनाले में तेजस्वी और प्रतीक के अलावा एक्टर करण कुंद्रा भी पहुंचे, हालांकि वह बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सके। सीजन 15 का आखिरी ग्रैंड फिनाले एपिसोड रविवार रात ऑन एयर हुआ, इसके साथ ही रात 12 बजे सलमान खान ने तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस-15 का विनर घोषित किया। काफी लोगों को उम्मीद थी कि प्रतीक सहजपाल शो के विनर हो सकते हैं, लेकिन उनसे अधिक वोट तेजस्वी को मिले।

फूट-फूटकर रोने लगे प्रतीक

फूट-फूटकर रोने लगे प्रतीक

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के हाथ में बिग बॉस 15 की ट्रॉफी देख प्रतीक भी टूट गए और फूट-फूटकर रोने लगे। धमाकेदार ग्रैंड फिनाले में कई लोगों ने प्रतीक सहजपाल की जर्नी को याद किया और उन्हें ही शो का असली विनर बताया। हालांकि आखिर में जो हुआ उससे प्रतीक और उनके फैंस का दिल टूट गया। सलमान खान ने तेजस्वी का हाथ ऊपर कर उन्हें बिग बॉस 15 का विनर घोषित कर दिया। आपको बता दें कि शो में प्रतीक को लोग काफी पसंद करते थे।

प्रतीक को मिला दर्शकों का प्यार

प्रतीक को मिला दर्शकों का प्यार

बिग बॉस 15 में प्रतीक सहजपाल ऐसे प्रतिभागी थे जिनका गेम दर्शकों को खूब पसंद आता था। इससे पहले फैंस ने उन्हें बिग बॉस ओटीटी में भी देखा था और तभी से फॉलो कर रहे हैं। प्रतीक ने बिग बॉस 15 की ट्रॉफी भले न जीती हो लेकिन उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया है। जब शो के होस्ट सलमान खान ने तेजस्वी को विनर घोषित किया तो प्रतीक खुद को संभाल नहीं पाए और उनके आंसू छलक पड़े।

सलमान खान ने कराया चुप

सलमान खान ने कराया चुप

इस बीच सलमान खान सहित स्टेज पर मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स ने प्रतीक सहजपाल को संभाला और चुप कराया। सलमान ने प्रतीक को गले लगाकर समझाया। जबकि करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट ने भी उन्हें हग किया। आपको बता दें कि शमिता, निशांत और प्रतीक बिग बॉस ओटीटी से ही अच्छे दोस्त रहे हैं। दर्शकों को उनकी दोस्ती बिग बॉस 15 में भी देखने को मिली। इस सीजन जहां करण कुंद्रा तीसरे स्थान पर रहे वहीं, शमिता को चौथा स्थान मिला।

फैंस बोले- आप ही असली विनर

फैंस बोले- आप ही असली विनर

सोशल मीडिया पर अब प्रतीक सहजपाल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, फैंस उन्हें हिम्मत दे रहे हैं। कई यूजर्स ने प्रतीक के लिए कमेंट कर कहा कि वही शो की ट्रॉफी के असली हकदार हैं। पूरे सीजन प्रतीक ने काफी अग्रेसिव गेम खेला, शमिता और निशांत को छोड़कर ज्यादातर लोगों से उनकी लड़ाई हुई। उनके गुस्से को देख एक बार सलमान खान ने भी उन्हें खुद पर कंट्रोल करने की सलाह दी थी। इसके अलावा प्रतीक ने कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट भी किया।

विनर को मिली कितनी प्राइज मनी?

विनर को मिली कितनी प्राइज मनी?

जैसा की अब सभी जानते हैं बिग बॉस 15 की विनर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश हैं। उन्होंने पूरे सीजन एक मजबूत नेतृत्व वाली व्यक्तित्व के रूप में खुद को दर्शकों के सामने रखा, वो अपनी राय रखने से नहीं कतराते थीं। एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस 15 की ट्रॉफी के साथ-साथ 40 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी दी गई है। ये राशि पहले 50 लाख रुपए की थी लेकिन शो के फिनाले एपिसोड से 10 लाख रुपए लेकर निशांत भट्ट निकल गए थे। इसलिए ये राशि काटी गई है।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी प्रकाश बनीं बिग बॉस 15 की विनर, जानें ट्रॉफी के साथ कितना मिला कैश प्राइज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+