Bigg Boss 15: शमिता से झगड़ने के बाद बेकाबू अफसाना ने खुद को मारा, फेंका जूता और ग्लास, Video
मुंबई, 16 अक्टूबर: टीवी का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो Bigg Boss 15 अपने रूतबे में आ रहा है। शो में शुरुआत के बाद अब घर में जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। घर के अंदर अफसाना खान किसी ना किसी का रहना मुश्किल कर रही हैं। वहीं अब एक बार फिर उनकी और शमिता शेट्टी की जोरदार टकरार देखने को मिली है, जिसके बाद अचानक से पूरे घर का माहौल शांति से अशांति में बदल गया है।

बिग बॉस के घरवालों के बीच झगड़ा
दरअसल दो ग्रुप में बंटे बिग बॉस के घरवालों के बीच लगातार खींचतान जारी है। बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले लोग घर में किसी को अंदर नहीं आने देने के प्रयास में है तो दूसरी तरफ जंगलवासी घर में दाखिल होने के नए-नए हथकंडे अपना रहा है। इस टास्क में दोनों खेमों के बीच लड़ाई-झगड़े, बहसबाजी और तनातनी जमकर हो रही है। शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ जब पंजाबी सिंगर अफसाना खान का टेंपरेचर घर में काफी हाई दिखाई दिया।

लात मारने को लेकर उठा था सवाल
शुक्रवार को टेलिकास्ट एपिसोड में अफसाना खान और शमिता शेट्टी के बीच जोरदार बहसबाजी देखने को मिली। हुआ यूं कि जब सभी घरवालों ने अफसाना खान से टास्क के दौरान लात मारने को लेकर सवाल कर रहे थे। इस बीच अफसाना कहती है कि मुझे दो टांगे ऐसे मची तो मैंने एक मारी! जिसके बाद अकासा सिंह की अफसाना से नोकझोंक हुई। इस दौरान शमिता शेट्टी उनको झूठी कहती हैं।

अफसाना ने फेंकी चप्पल
बस फिर क्या शमिता के झूठी कहने के बाद अफसाना का पारा हाई हो जाता और वो जबरदस्त तरीके से शमिता पर भड़क जाती हैं। यहां तक उन्होंने बेहद ही बुरे बर्ताव के साथ तू है कौन? ये कहने वाली तक बोल दिया। दोनों के बीच काफी तनातनी देखने को मिली है। यहां तक की शमिता के ललकारने पर अफसाना अपनी चप्पल उनकी तरफ फेंकती हैं और बोलती है कि जूती आती है मेरी! जूती आती है मेरी। जिसके बाद शमिता अफसाना को गंदी औरत तक कह देती हैं।

घर में बेकाबू हुईं अफसाना
इतना ही नहीं दोनों को काफी शांत करने की घरवाले कोशिश करते हैं, लेकिन कोई चुप होने को तैयार नहीं होता। यहां तक की अफसाना ग्लास तक फेंक देती हैं। इतना ही नहीं उसके बाद करण कुंद्रा अफसाना पर बुरी तरह से भड़क जाते हैं। कुल मिलाकर अफसाना खान 'बिग बॉस' के घर के लिए नई परेशानी बन गई हैं।
-
'मैं तबाह हूं तेरे इश्क में', पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने ये क्या कहा? लाल साड़ी, सिंदूर और दर्द भरा कैप्शन -
किस मुश्किल में फंसे थे Rajesh Khanna? कैसे कामयाब होते गए Amitabh Bachchan? प्रेम चोपड़ा ने बताया सच -
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications