Bigg Boss 15: जय भानुशाली बोले- मेरे जैसे 'शादीशुदा मर्दों' के लिए नहीं हैं बिग बॉस, बताई ये बड़ी वजह

मुंबई, 30 नवंबर: बिग बॉस 15 ने जब शुरू किया है तब से इसने काफी धूम मचा रखी थी। होस्ट जय भानुशाली सलमान खान के शो में अंतिम समय में शामिल हुए थे। बिग बॉस हाउस में जय भानुशाली की एंट्री ने सभी को चौंका दिया था। शुरु में लोग जय भानुशाली को काफी मजबूत खिलाड़ी मान रहे थे। लेकिन घर में रहने के कुछ हफ़्ते के भीतर ही उन्होंने अपने खेल पर पकड़ खो दी। जिसके बाद गेस्ट लगातार जय को गेम में एक्टिव होने की सलाह देते दिखे। हालांकि पिछले हफ्ते जय बिग बॉस के घर से आउट हो गए। बीबी हाउस से बाहर आने के बाद जय ने कई अहम खुलासे किए हैं।

'विजेता बनने के मानदंड इस सीजन में पिछले संस्करणों की तुलना में अलग हैं'

'विजेता बनने के मानदंड इस सीजन में पिछले संस्करणों की तुलना में अलग हैं'

घर से बाहर आने के बाद ईटाइम्स से बातचीत में जय भानुशाली ने बताया कि, शुरुआती दो हफ्तों तक, खेल मेरे इर्द-गिर्द घूमता रहा। मुझे तब बताया गया था कि मैं एक विजेता की तरह लग रहा हूं। मैं इस इरादे से अंदर गया था कि मैं इस सीजन को सबसे मनोरंजक बनाऊंगा। हालाँकि, मुझे बाहर कर दिया गया और कहा गया कि मैं कुछ नहीं कर रहा था। जब मैं कर रहा था तब भी और नहीं कर रहा था तब भी...पर सभी कुछ नहीं कर रहे थे.. सबको बोलो ना... तो मैं उलझन में था और पूछना चाहता था कि बता दो करना क्या है। विजेता बनने के मानदंड इस सीजन में पिछले संस्करणों की तुलना में अलग हैं।

'मैं लोगों को बिना किसी वजह के और सिर्फ दिखने के लिए उकसाता नहीं हूं'

'मैं लोगों को बिना किसी वजह के और सिर्फ दिखने के लिए उकसाता नहीं हूं'

जय पर शो के दौरान अपनी छवि को बचाने के आरोप लगते रहे, इस पर उन्होंने कहा कि वह घर में ईमानदारी से खेल रहे थे। मुझे अक्सर कहा जाता था कि आपको क्या लग रहा है कि आप हमेशा सही करेंगे और आप बहार की इमेज के बारे में क्यों सोच रहे हैं। मैं लोगों को बिना किसी वजह के और सिर्फ दिखने के लिए उकसाता नहीं हूं। अगर किसी ने मुझे गलत तरीके से छेड़ा तो मैं उससे बहस करूंगा।

गलत सीजन में आने का पछतावा: जय

गलत सीजन में आने का पछतावा: जय

जय ने आगे कहा कि, मुझे बिग बॉस का हिस्सा होने का कोई अफसोस नहीं है, लेकिन मुझे रियलिटी शो के चल रहे सीजन में भाग लेने का पछतावा है। पिछले सीज़न के विजेताओं ने कार्यों में प्रदर्शन किया, अपना सर्वश्रेष्ठ देकर आगे बढ़े, अधिकार के लिए एक स्टैंड लिया और उनकी राय ली गई। दूसरों के लिए भी लड़ता है और हर मुद्दे में उसका एक ओपीनियन रहता है। ये सारे गुण मुझमें हैं। हालाँकि, मौजूदा सीज़न की पिच अलग है, और मैं इसके लिए तैयार नहीं था।

'शादीशुदा मर्दों के लिए नहीं है बिग बॉस'

'शादीशुदा मर्दों के लिए नहीं है बिग बॉस'

जय ने आगे कहा कि, ये शो शादीशुदा आदमी के लिए नहीं है। हम घर के अंदर क्या कर सकते हैं? मुद्दे उठाने के अलावा मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है। अगर मेरी पत्नी माही भी घर के अंदर होती तो मेरे लिए गेम खेलना आसान हो जाता। अंदर, टीवी पर कैसे दिख रहे हो इसका भी प्रेशर होता है। मैं पारिवारिक आदमी हूं और ये मेरे लिए प्रायॉरिटी है। मेरी बेटी तारा को मैं पिछले 2 महीने से वक्त नहीं दे पाया हूं, तो अब मैं कुछ दिन उस खोए हुए समय की भरपाई करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+