Bigg Boss 15 की ये कंटेस्टेंट पेट पालने के लिए मेले में गाया करती थी गाना, बयां किया दर्द
मुंबई, 5 अक्टूबर। बिग बॉस सीजन 15 की शानदार शुरूआत हो चुकी है। बिग बॉस के घर में 13 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली है। इन्हीं कंटेस्टेंट में एक ऐसी भी प्रतिभागी हैं जिन्होंने अपने करियर में बहुत स्ट्रगल किया है और यहां तक एक समय ऐसा था जब इस कंटेस्टेंट ने अपना पेट पालने के लिए मेले में गाना तक गाया था। बिग बॉस के घर में पहुंची इस कंटेस्टेंट का नाम आप भी सुनकर ताज्जुब करेंगे।

कौन हैं ये बिग बॉस कंटेस्टेंट
बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री लेने वाली कोई और नही ये कंटेस्टेंट पंजाबी सिंगर अफसाना परवीन हैं। इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी अफसाना खान का बेबाकी भरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो के प्रीमियम में सलमान खान को भाई बना चुकी अफसाना ने हाल ही में अपने जीवन की दुख भरी दास्तां सुनाई।नोरा फतेही ने पहनी ऐसी ड्रेस कि हो गई ट्रोल, यूजर बोला- 'ड्रेस चूहे ने कुतर दी क्या ?'

मेलों में गाकर कमाए पैसे, चिप्स खाकर भरती थी पेट

लंबे स्ट्रगल के बाद मिला था ये मौका
अफसाना जिस मुकाम पर पहुंची है उसके पीछे उनका 11 साल का स्ट्रगल है। बाद 10-11 साल स्ट्रगल के बाद उन्हें 'राइजिंग स्टार' में मौका मिला था जिसके बलबूते उन्हें लोगों ने पहचानना शुरू किया।

अफसाना ने बिग बॉस 15 में बयां किया ये दर्द
'बिग बॉस 15' में कंटेस्टेंट से बात करते हुए अफसाना ने बताया कि वो पटियाला पढ़ती थी उनकी पढ़ाई फ्री थी। प्यास लगने पर 20 रुपये की पानी की बोतल लेने से पहले चार बार सोचती थी कि लूं या ना लूं क्योंकि अगर पानी पी लूंगी तो पेट खाली रहेगा। तब कुरकुरे का पैकेट खरीद लेती और 4 घंटे का सफर उसी के भरोसे गुजार देती थी।

'राइजिंग स्टार' शो से चमकी थी किस्मत
अफसाना खान कहा 'राइजिंग स्टार' शो के बाद मेरी पहचान बनी और धीरे- धीरे कमाई बढ़ी और मैं और मेहतन करने लगी और आज इस मुकाम पर पहुंच गई हूं। 2012 में अफसाना ने अपने करियर की शुरूआत की थी इसके बाद 'वॉइस ऑफ पंजाब 3' में हिस्सा लिया और खूब पॉपुलर हुई इसके बार उन्हें गाने के ऑफर मिलने लगे और आज इस मुकाम पर पहुंच गई हैं। उनके गाने यूथ को खूब पसंद आते हैं।उनकी फैन फॉलोइंग भी जबदरस्त है












Click it and Unblock the Notifications