Bigg Boss 15 के घर से शॉकिंग न्यूज! अफसाना खान को मेकर्स ने इस वजह से शो से निकाला
मुंबई, 10 नवंबर: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 15 अपने परवान पर है। शो में काफी ड्रामे के साथ रोमांस अपने शबाब पर चल रहा है, जिसके जरिए शो में कंटेस्टेंट सुर्खियां बटोरने के लिए अपना पूरा दमखम लगा रहा हैं। इस बीच 'बिग बॉस' के घर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक कंटेस्टेंट अफसाना खान एलिमिनेट हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर ने खुद को चोट पहुंचाने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके बाद उनको घर से बेघर करने के लिए मेकर्स को मजबूर होना पड़ा।

खुद को चाकू से मारने की कोशिश
बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड्स हैरान और ड्रामे से भरा होने वाला है, जिसके चलते व्यूअर्स को काफी शॉक लग सकता है। इससे पहले घर के अंदर से खबर आ रही है कि Bigg Boss 15 के घर में अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में आने वाली अफसाना खान ने एक बार फिर अपना आपा खो दिया, जिसके बाद उन्होंन खुद को चाकू से मारने की कोशिश की। अफसाना के इस कदम के बाद मेकर्स ने बड़ा एक्शन लेते हुए उनको शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

शमिता शेट्टी के हुईं जोरदार लड़ाई
कुल मिलाकर कंट्रोवर्सी के भरे 'बिग बॉस 15' में अपकमिंग एपिसोड बेहद चौंकाने वाला होगा। रिपॉर्ट्स के मुताबिक आने वाले एपिसोड में वीआईपी एक्सेस टॉस्क में हारने के बाद अफसाना अपना कंट्रोल खो देतीं हैं और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए चाकू उठाकर मारने की कोशिश करती हैं। दरअसल, टास्क के दौरान अफसाना खान की शमिता शेट्टी के साथ भयंकर भिड़ंत हुई थीं, जिसके बाद गुस्से से लाल दोनों लोगों की जुबानी जंग फिजिकल लड़ाई में बदल गई।

वीआईपी टिकट नहीं दिया तो भड़की अफसाना
बता दें कि जब पंजाबी गायिका अफसाना खान ने वीआईपी टिकट नहीं दिए जाने पर हंगामा खड़ा कर दिया तो प्रतियोगियों के बीच लड़ाई तेज हो गई। उसने खुद को चोट पहुंचाने के लिए चाकू उठाया, क्योंकि वो खुद के चुने नहीं जाने के कारण अपना आपा खो बैठीं थी। कैप्टन उमर रियाज को करण कुंद्रा, निशांत भट, तेजस्वी प्रकाश और अफसाना खान में से तीन को चुनना था। उन्होंने अफसाना को छोड़ दिया और बाकी तीन प्रतियोगियों को चुना।

उमर से हुईं नाराज, तो उठा लिया चाकू
बता दें कि अफसाना उमर के इस कदम से नाराज हुईं और किचन एरिया के पास बैठे हुए अफसाना ने शमिता शेट्टी, जय भानुशाली, करण कुंद्रा, उमर रियाज से कहा कि वह सबके निशाने पर हैं और वे उसे हटाना चाहते हैं। फिर इसके आगे अफसाना ने कहा कि यह शो रिश्तों को बनाए रखने के बारे में बिल्कुल नहीं है और खुद को मारना शुरू कर देती हैं। साथ ही बोलतीं है कि उन्होंने गलत शख्स से पंगा लिया है और बेकाबू हो जाती हैं, जिसके बाद उनको रोकने के लिए उमर, जय और करण तुरंत उनकी तरफ भागते हैं और उन्हें रोकते हैं। अफसाना की इस हरकत के बाद मेकर्स ने उन्हें घर से बाहर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications