Bigg Boss 15: अभिजीत ने देवोलीना से मांगी 'पप्पी' तो भड़कीं राखी ने कहा-क्या आप मीका सिंह हैं?
मुंबई, 17 दिसंबर। 'बिग बॉस 15' को रोचक बनाने के लिए आयोजक हर हथकंडे अपना रहे हैं। शो में ग्लैमर का तड़का लगाया जा रहा है तो वहीं रोमांच पैदा करने के लिए काफी टर्न और ट्विस्ट पैदा किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के रूप में वीआईपी सदस्यों को भी शामिल किया गया है, जिसमें राखी सावंत और देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे लोग शामिल हैं। शो में 'टिकट टू फिनाले टास्क' को लेकर काफी हंगामा देखने को मिला लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया।

बिचुकले ने देवोलीना भट्टाचार्जी से Kiss की डिमांड की
दरअसल जब शो में टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा था, तभी इसी दौरान अभिजीत बिचुकले ने देवोलीना भट्टाचार्जी से Kiss की डिमांड कर दी, जिस पर देवोलीना भड़क गईं। दरअसल टास्क के दौरान अभिजीत ने कहा कि 'मैं तुम्हारे के लिए सब कर दूंगा, तू मुझे बस एक पप्पी दे दे' और इसके बाद उन्होंने अपने गाल की ओर इशारा किया।
'लिमिट क्रास मत करना'
पहले तो देवोलीना ने उन्हें सीधे मना किया फिर जब वो नहीं माने तो उन्होंने इग्नोर करने की कोशिश की लेकिन जब उसके बाद भी अभिजीत नहीं रूके तो देवोलीना ने अभिजीत को कसकर झाड़ लगाई और कहा कि 'लिमिट क्रास मत करना' और इस बारे उन्होंने राखी सावंत और उनके पति रितेश को सबकुछ बता दिया, जिसके बाद तो हाउस में बहुत बड़ा हंगामा मच गया।

भड़कीं राखी ने कहा-क्या आप मीका सिंह हैं?
राखी और रितेश ने पहले अभिजीत बिचुकले को कहा कि ' दादा आप जो कह रहे हैं, वो पूरी तरह से गलत है, आपको ऐसी शर्मनाक हरकत नहीं करनी चाहिए थी' जिस पर अभिजीत ने कहा कि 'अरे मैंने कुछ गलत नहीं किया, गाल पर तो पप्पी बच्चों को भी दी जाती है, मैं भी देता हूं' जिसे सुनते ही राखी भड़क गईं और बोलीं कि 'क्या आप यहां KISS के लिए हैं, क्या आप मीका सिंह हैं? जब तक औरत तैयार ना हो तब तक कहीं पर भी किस नहीं किया जा सकता है।'

मीका ने किया था राखी को जबरन KISS
आपको बता दें कि साल 2006 में मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी में तमाम दोस्तों के साथ आइटम गर्ल राखी सावंत को भी बुलाया था। राखी इस पार्टी में पहुंचीं भी थीं और केक कटने के बाद उन्होंने भी अपने हाथों से मीका को केक खिलाया था लेकिन इसके बाद ना जाने मीका को क्या हुआ उन्होंने राखी को जोर से पकड़ लिया और सबके सामने उन्हें जबरन 'Kiss' कर दिया था। इस पर काफी बवाल मचा था और राखी ने मीका पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था जिस पर मीका अरेस्ट भी हुए थे और बेल पर रिहा हुए थे।काफी समय तक यह विवाद मीडिया में बना रहा था। आज भी जब राखी-मीका का जिक्र होता है तो अनायस ही 'Kiss कांड' लोगों को याद आ जाता है।

देवोलीना ने अभिजीत को माफ नहीं किया
फिलहाल राखी की फटकार के बाद अभिजीत बिचुकले पर पूरा घर बरस पड़ा, सबने अभिजीत बिचुकले को काफी खरी-खोटी सुनाई। तेजस्वी ने उन्हें 'नीच' तक कह डाला। हालांकि विवाद बढ़ता देखकर अभिजीत ने माफी मांग ली लेकिन देवोलीना ने अभिजीत को माफ नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications