सेल्फी लेने के बहाने फैन ने अचानक जैस्मिन भसीन को कर लिया Kiss, देखें शॉकिंग Video
नई दिल्ली, अगस्त 13: बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रहीं जैस्मिन भसीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक फैन के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन वीडियो में अचानक से ऐसा कुछ हुआ है जिसे देखने के बाद आप भी एक पल के लिए दंग रह जाएंगे। दरअसल उनकी एक फैन ने उन्हें अचानक से 'किस' कर लिया। फैन के इस सरप्राइज किस से जैस्मिन भसीन दंग रह गई। हालांकि इसके बाद वे मुस्करा कर आगे बढ़ गईं।

फैन ने अचानक से जैस्मिन को गाल पर किया kiss
दरअसल, जैस्मिन भसीन के वायरल वीडियो में आप साफ देखेंगे कि जैस्मिन जैसे ही हॉस्पिटल से बाहर निकलती हैं एक फीमेल फैन आकर उनके साथ सेल्फी लेने लगती हैं। जैस्मिन सेल्फी लेने की हां बोलती हैं और साथ में खड़े होकर सेल्फी लेने लगती हैं, जैस्मिन अपना मास्क नीचे करती हैं,तभी फैन अचानक से जैस्मिन को गाल पर किस कर लेती है। जिसपर जैस्मिन दंग रह जाती है।

एक यूजर ने जैस्मिन भसीन की चुंबन लेने वाली फैन को किस्मत वाली बताया
इस वीडियो को वायरल भयानी नाम के एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर जैस्मिन के प्रशंसकों के मजेदार टिप्पणिया भी आ रही हैं। एक यूजर ने जैस्मिन भसीन की चुंबन लेने वाली फैन को किस्मत वाली बताया। जैस्मिन इन दिनों अपने लव लाइफ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले कुछ महीनों से जैस्मिन, टीवी ऐक्टर अली गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों पहले अच्छे दोस्त थे। लेकिन 'बिग बॉस' के घर में दोनों का प्यार परवान चढ़ा था।
देखें मजेदार Video
जैस्मिन भसीन पहले दिल्ली के ताज होटल में काम किया करती थीं। जहां से उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में 'टश्न-ए-इश्क' सीरियल से टीवी की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वो 'दिल से दिल तक' सीरियल में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आईं थीं । इसके बाद वे पिछले साल बिग बॉस में नजर आई थीं। हालांकि वे इस शो नहीं जीत पाई थी, सेमीफाइनल से पहले ही शो से एलिमिनेट हो गईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications