'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट ने दोस्त पर लगाया रेप का आरोप, दर्ज करवाई FIR, जानें पूरा मामला
Bigg Boss 11: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस' इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। खबर है कि बिग बॉस के 11वें सीजन में नजर आई एक फीमेल कंटेस्टेंट ने पने दोस्त पर रेप का आरोप लगाया है। 'बिग बॉस 11' की इस फीमेल कंटेस्टेंट ने दोस्त पर आरोप लगाया कि उसने उसे फ्लैट में बुलाकर उसका रेप किया है। उसने दोस्त के खिलाफ दिल्ली के पुलिस स्टेशन में एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है।
बिग बॉस की कंटेस्टेंट ने लगाया रेप का आरोप
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 11 की ये फीमेल कंटेस्टेंट खूब चर्चित रही थीं और इससे पहले भी ये विवादों से घिरी नजर आई हैं। बिग बॉस 11 में ये फीमेल कंटेस्टेंट होस्ट सलमान खान के साथ खूब मस्ती करती नजर आती थीं। लेकिन 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद इन्हें न तो इंडस्ट्री में कुछ खास काम मिला और न ही कोई खास फेम।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में पीड़िता की पहचान को गुप्त रखा गया है। आपको बता दें कि 'बिग बॉस 11' में जो कंटेस्टेंट्स नजर आए थ, उनमें शिल्पा शिंदे, अर्शी खान, हिना खान, बेनाफ्शा सूनावाला, विकास गुप्ता, हितेन तेजवानी, प्रियांक शर्मा, पुनीश, आकाश ददलानी, लव, बंदगी कालरा, सपना चौधरी, मेहजबी, शिवानी दुर्गा, ज्योति कुमारी, जुबैर खान, सब्यसाची सतपति और ढिंचेक पूजा का नाम शामिल है।
'बिग बॉस 17' का हुआ ग्रैंड फिनाले
वहीं, हाल ही में बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले हुआ था जिसे स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने जीता है। वहीं एक्टर अभिषेक कुमार फर्स्ट रनर-अप और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा सेकंड रनर-अप रही हैं। फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे चौथे नंबर पर ही घर से बेघर हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications