शादी के वक्त रणबीर ने पिता ऋषि कपूर को इस तरह रखा अपने पास, पूरा परिवार था इमोशनल
मुंबई: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए। ये शादी काफी पहले हो जाती, लेकिन कोरोना की वजह से इसमें देर हुई। कपूर परिवार नई बहू के आने से काफी खुश है, लेकिन सबने ऋषि कपूर को काफी मिस किया। अपने पिता की याद में रणबीर ने भी कुछ खास इंतजाम किए थे।
Recommended Video

ऐसे आलिया बनीं फेवरेट
दरअसल ऋषि कपूर आलिया को काफी ज्यादा पसंद करते थे। जब वो बीमार थे, तो आलिया ने उनके साथ काफी वक्त बिताया था। उनका सपना था कि वो दोनों की शादी देंखे, लेकिन ये अधूरा ही रह गया। ऋषि कपूर के निधन के बाद जब उनका परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा था, तो भी आलिया ने उनका काफी साथ दिया। जिस वजह से वो कपूर खानदान की फेवरेट हैं।

लगाई गई बड़ी फोटो
आलिया और रणबीर ने गुरुवार को बांद्रा में सात फेरे लिए, इस दौरान ऋषि कपूर शारीरिक रूप से भले ही ना मौजूद रहे, लेकिन उनके लिए बेटे ने खास इंतजाम कर रखा था। खबर है कि शादी की जगह पर ऋषि कपूर की एक बड़ी सी फोटो लगाई गई थी। जिसको फूलों से सजाया भी गया। शादी के बाद आलिया-रणबीर ने उसके पैर छूकर आशीर्वाद लिए।

चाचा ने कही ये बात
वहीं रणबीर के चाचा रणधीर कपूर अपने भाई को याद कर भावुक हो गए। एक न्यूज पेपर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा परिवार आज खुश है कि आज उसकी शादी हो रही है, लेकिन कहीं ना कहीं सभी इमोशनल भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज चिंटू (ऋषि कपूर) को भी यहां होना चाहिए था, हम उन्हें हर दिन मिस करते हैं, लेकिन आज हम ऋषि को कुछ ज्यादा ही मिस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications