वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' को लेकर हुई बड़ी घोषणा, 'बड़े त्यागी' बने विजय वर्मा ने कर दिया ये खुलासा
Mirzapur 3: मशहूर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' ने लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई थी। अब तक इस सीरीज के दो पार्ट्स ने लोगों का भरपूर एंटरटेनमेंट किया है और अब इसका तीसरा पार्ट भी लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। एक्टर विजय वर्मा ने हाल ही में अपनी आगामी वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' पर एक बड़ा अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। विजय वर्मा ने 'मिर्जापुर 3' को लेकर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विजय वर्मा के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस के अंदर इस वेब सीरीज को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। आपको बता दें कि 'मिर्जापुर' के दोनों सीजन सुपरहिट साबित हुए थे। इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार, अली फजल और हर्षिता गौर जैसे स्टार्स नजर आए थे।

विजय वर्मा ने 'मिर्जापुर 3' को लेकर कही ये बात
फिलहाल ओटीटी की दुनिया के मशहूर एक्टर विजय वर्मा ने 'मिर्जापुर 3' को लेकर एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- डबिंग किए हैं तैयार, रहिये एमएस 3। इसका मतलब कि 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग करने के बाद विजय वर्मा डबिंग के काम में जुट गए हैं।
'मिर्जापुर 3' में क्या होगी कहानी
आपको बता दें कि वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अखंडानंद त्रिपाठी (पंकज त्रिपाठी) की कहानी है, जिन्हें कालीन भैया के नाम से भी जाना जाता है, जो उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में माफिया डॉन और मिर्जापुर में राज करते हैं। पिछले सीजन में लोगों ने देखा था कि गुड्डू (अली फजल) और बबलू (विक्रांत मैसी) ने कालीन भैया के इकलौते बेटे मुन्ना (दिव्येंदु शर्मा) को मार दिया था। अब इसके आगे की कहानी तीसरे पार्ट में दिखाई जाएगी।
विजय वर्मा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार एक्टर विजय वर्मा हाल ही में फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आए हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इससे पहले वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ वेब सीरीज 'दहाड़' में नजर आए थे। इन सब में विजय वर्मा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। वहीं विजय वर्मा जल्द ही वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह करीना कपूर खान और जयदीप अहलावत के साथ फिल्म 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में भी नजर आएंगे। उनके पास 'मर्डर मुबारक' नाम की फिल्म भी है।












Click it and Unblock the Notifications